फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Bangles Design: नवरात्रि पूजा के लिए करें श्रृंगार, खूबसूरत लगेगा इस तरह की चूड़ियों का सेट

Mon, 30 Sep 2024 12:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Sep 2024 12:23 PM IST
सार

गरबा नाइट्स या डांडिया के आयोजन के दौरान शंख के डिजाइन वाली चूड़ियों से लेकर रंग बिरंगे कंगन सेट से खुद को स्टाइल करें। नवरात्रि के लिए खास चूड़ियों के डिजाइन बताए जा रहे हैं, जिससे आप इस नवरात्रि अपने हाथों शोभा बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Bangles Design Suitable For Garba and Dandiya Nights Bangle Colours
नवरात्रि के लिए चूड़ियां - फोटो : Instagram

Navratri Bangles Design Suitable For Garba :शारदीय नवरात्रि के समापन के दौरान दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान जगह-जगह पर दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट्स का भी आयोजन होता है। डांडिया नाइट्स या गरबा नाइट्स के दौरान लोग रंग बिरंगे परिधानों में खूबसूरत ट्रेडिशनल या इंडो वेस्टर्न लुक में तैयार होकर शामिल होते हैं। इस दौरान कपड़ों के चयन के साथ ही एक्सेसरीज का चयन लुक को अधिक प्रभावी बना सकता है।



फिल्म गोलियों की रामलीला में दीपिका पादुकोण से लेकर सत्य प्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के गरबा नाइट्स लुक से टिप्स लेकर आप भी नवरात्रि के मौके पर फिल्मी अंदाज में तैयार हो सकती हैं और आयोजन में सबसे आकर्षक दिख सकती हैं। इसके लिए आउटफिट के साथ ही नवरात्रि की खास चूड़ियों के सेट से खुद को तैयार करें। गरबा नाइट्स या डांडिया के आयोजन के दौरान शंख के डिजाइन वाली चूड़ियों से लेकर रंग बिरंगे कंगन सेट से खुद को स्टाइल करें। नवरात्रि के लिए खास चूड़ियों के डिजाइन बताए जा रहे हैं, जिससे आप इस नवरात्रि अपने हाथों शोभा बढ़ा सकते हैं।

Shardiya Navratri Bangles Design Suitable For Garba and Dandiya Nights Bangle Colours
नवरात्रि के लिए चूड़ियां - फोटो : Instagram

मिरर वर्क वाली चूड़ियों का सेट

इस तरह की चूड़ियों का सेट काफी सुंदर और हर मौके के अनुरूप है। आप नवरात्रि पूजा, गरबा नाइट्स, डांडिया या दुर्गा पूजा के मौके पर इस तरह की चूड़ियों से खुद को स्टाइल कर रही सकती हैं, साथ ही माता की चौकी या कीर्तन के मौके पर भी हर तरह की साड़ी पर इस तरह के बैंगल्स पहनकर काफी प्रभावी दिखेंगी। कलर आप अपने आउटफिट की मैचिंग के अनुरूप तय करें।

Shardiya Navratri Bangles Design Suitable For Garba and Dandiya Nights Bangle Colours
नवरात्रि के लिए चूड़ियां - फोटो : Instagram

पर्ल वाली चूड़ियों की डिजाइन

नवरात्रि पूजा में सोलह श्रृंगार करना है तो लाल रंग की सुंदर पर्व डिजाइन चूड़ियां आपके हाथों की शोभा को बढ़ा देंगी। लाल रंग की चूड़ियों पर गोल्डन लटकन और मोती की डिजाइन बहुत आकर्षक लगेगी। वहीं नवविवाहिता के हाथ में इस तरह की चूड़ियां अधिक खूबसूरत लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Bangles Design Suitable For Garba and Dandiya Nights Bangle Colours
नवरात्रि के लिए चूड़ियां - फोटो : Instagram

गोटा पट्टी चूड़ियां

डांडिया नाइट्स या गरबा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो इस तरह की गोटा पट्टी चूड़ियां आपके ऊपर काफी प्रभावी लगेंगी। इस तरह की चूड़ियां पारंपरिकता को मॉडर्न स्टाइल देगी। अगर आप साड़ी या लहंगा नहीं पहन रही हैं तो किसी भी सूट सेट, इंडो वेस्टर्न के साथ इस तरह की चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं।
 

विज्ञापन
Shardiya Navratri Bangles Design Suitable For Garba and Dandiya Nights Bangle Colours
नवरात्रि के लिए चूड़ियां - फोटो : Instagram

मल्टीकलर कंगन सेट 
 

नवरात्रि के मौके पर किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की मल्टीकलर चूड़ियां सेट बेहद सुदंर लुक देंगी। इसका शिमरी वर्क भी लुक को प्रभावी बनाएगा। डांडिया नाइट्स के मौके पर इस तरह की चूड़ी सेट परिधान पर सूट करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed