Navratri Bangles Design Suitable For Garba :शारदीय नवरात्रि के समापन के दौरान दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान जगह-जगह पर दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट्स का भी आयोजन होता है। डांडिया नाइट्स या गरबा नाइट्स के दौरान लोग रंग बिरंगे परिधानों में खूबसूरत ट्रेडिशनल या इंडो वेस्टर्न लुक में तैयार होकर शामिल होते हैं। इस दौरान कपड़ों के चयन के साथ ही एक्सेसरीज का चयन लुक को अधिक प्रभावी बना सकता है।
फिल्म गोलियों की रामलीला में दीपिका पादुकोण से लेकर सत्य प्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के गरबा नाइट्स लुक से टिप्स लेकर आप भी नवरात्रि के मौके पर फिल्मी अंदाज में तैयार हो सकती हैं और आयोजन में सबसे आकर्षक दिख सकती हैं। इसके लिए आउटफिट के साथ ही नवरात्रि की खास चूड़ियों के सेट से खुद को तैयार करें। गरबा नाइट्स या डांडिया के आयोजन के दौरान शंख के डिजाइन वाली चूड़ियों से लेकर रंग बिरंगे कंगन सेट से खुद को स्टाइल करें। नवरात्रि के लिए खास चूड़ियों के डिजाइन बताए जा रहे हैं, जिससे आप इस नवरात्रि अपने हाथों शोभा बढ़ा सकते हैं।
2 of 5
नवरात्रि के लिए चूड़ियां
- फोटो : Instagram
मिरर वर्क वाली चूड़ियों का सेट
इस तरह की चूड़ियों का सेट काफी सुंदर और हर मौके के अनुरूप है। आप नवरात्रि पूजा, गरबा नाइट्स, डांडिया या दुर्गा पूजा के मौके पर इस तरह की चूड़ियों से खुद को स्टाइल कर रही सकती हैं, साथ ही माता की चौकी या कीर्तन के मौके पर भी हर तरह की साड़ी पर इस तरह के बैंगल्स पहनकर काफी प्रभावी दिखेंगी। कलर आप अपने आउटफिट की मैचिंग के अनुरूप तय करें।
3 of 5
नवरात्रि के लिए चूड़ियां
- फोटो : Instagram
पर्ल वाली चूड़ियों की डिजाइन
नवरात्रि पूजा में सोलह श्रृंगार करना है तो लाल रंग की सुंदर पर्व डिजाइन चूड़ियां आपके हाथों की शोभा को बढ़ा देंगी। लाल रंग की चूड़ियों पर गोल्डन लटकन और मोती की डिजाइन बहुत आकर्षक लगेगी। वहीं नवविवाहिता के हाथ में इस तरह की चूड़ियां अधिक खूबसूरत लगेंगी।
4 of 5
नवरात्रि के लिए चूड़ियां
- फोटो : Instagram
गोटा पट्टी चूड़ियां
डांडिया नाइट्स या गरबा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो इस तरह की गोटा पट्टी चूड़ियां आपके ऊपर काफी प्रभावी लगेंगी। इस तरह की चूड़ियां पारंपरिकता को मॉडर्न स्टाइल देगी। अगर आप साड़ी या लहंगा नहीं पहन रही हैं तो किसी भी सूट सेट, इंडो वेस्टर्न के साथ इस तरह की चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं।
5 of 5
नवरात्रि के लिए चूड़ियां
- फोटो : Instagram
मल्टीकलर कंगन सेट
नवरात्रि के मौके पर किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की मल्टीकलर चूड़ियां सेट बेहद सुदंर लुक देंगी। इसका शिमरी वर्क भी लुक को प्रभावी बनाएगा। डांडिया नाइट्स के मौके पर इस तरह की चूड़ी सेट परिधान पर सूट करेंगी।