फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri First Day Color: नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े, अलग तरीके से करें स्टाइल

Thu, 03 Oct 2024 07:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 07:51 AM IST
सार

अगर आप नवरात्रि के पहले दिन अपना सादगी भरा अंदाज दिखाकर मां मां शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो इस खास रंग के कपड़े पहनें। 

विज्ञापन
Shardiya navratri First Day Color in puja of maa Shailaputri know its significance
नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram

Navratri First Day Color: 3 अक्तूबर यानी कि गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, जिसकी तैयारी भी अब पूरी हो गई है। जगह-जगह मां दुर्गा के बड़े-बड़े पंडाल लगे हैं, जिनमें नवरात्रि के पहले दिन पूजा-पाठ के साथ मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी। लोग अपने घरों में भी इसी दिन घट स्थापना करके माता का स्वागत करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। 



ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी के चलते लोग माता रानी के पहले स्वरूप को उनका पसंदीदा भोग लगाते हैं और उन्हीं के पसंदीदा रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं। 

मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग सफेद है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पर सफेद रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा और घटस्थापना करने पर मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। हम यहां आपको सफेद रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पूजा में कैरी कर सकते हैं। 

Shardiya navratri First Day Color in puja of maa Shailaputri know its significance
नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पहनें कुर्ता और धोती

सनातन धर्म में पूजा-पाठ में कुर्ता और धोती पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप भी धोती पहनकर घट स्थापना की पूजा में बैठ सकते हैं। मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है, ऐसे में आप भी सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहनें, ताकी मां शैलपुत्री आपसे प्रसन्न हों। 
 
Shardiya navratri First Day Color in puja of maa Shailaputri know its significance
नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram

सफेद सूट पहनें

पूजा के समय आप सफेद रंग का सूट भी कैरी कर सकती हैं। सफेद रंग का सूट भी आपको सादगी भरा लुक देगा। सफेद सूट के साथ-साथ आप चाहें तो लाल-हरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी भी पूजा के वक्त कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri First Day Color in puja of maa Shailaputri know its significance
नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram

महिलाएं बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल

पूजा के समय कोशिश करें कि बालों को खुला न रखें। खुले बाल आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में बालों में पोनीटेल बनाएं। इसके साथ-साथ आप चाहें तो बालों में जूड़ा भी बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Shardiya navratri First Day Color in puja of maa Shailaputri know its significance
नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

मेकअप रखें हल्का

पूजा के समय अपना मेकअप हल्का ही रखें। अगर आप हैवी मेकअप रखेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। खासतौर पर सफेद रंग के आउटफिट के साथ हल्का मेकअप ही अच्छा लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed