फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanah Kapoor: दुल्हन बनीं शाहिद कपूर की बहन ने चुना हटके लहंगा, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Mar 2022 02:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor sister sanah kapoor rocks in pestal blue lehenga for her bridal look
shahid kapoor sanah kapoor - फोटो : instagram

शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे मयंक पाहवा के साथ सात फेरे लिए। शादी की इन तस्वीरों को सना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे उनका लुक टिपिकल दुल्हन वाला नही दिखा। इस शादी के लिए सना ने हटके लुक कैरी किया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

shahid kapoor sister sanah kapoor rocks in pestal blue lehenga for her bridal look
शाहिद कपूर और सना कपूर - फोटो : social media

दो मार्च को हुई इस शादी के लिए सना ने पेस्टल कलर का स्टाइलिश लहंगा चुना। पेस्टल नीले रंग के लहंगे के साथ सना ने सुर्ख लाल रंग का ब्लाउज मैच किया था। जिस पर पेस्टल नीले रंग की चुनरी मैच की गई थी। सना ने टिपिकल लाल रंग के लहंगे के बजाय नीले लहंगे को पसंद किया। वहीं इस लहंगे के सुर्ख ब्लाउज की डिजाइन भी काफी अलग थी। 

shahid kapoor sister sanah kapoor rocks in pestal blue lehenga for her bridal look
sanah kapoor - फोटो : instagram

फ्रंट में जिप डिटेलिंग के साथ इस ब्लाउज पर फूलों की बूटी का वर्क था। वहीं इस लाल रंग के ब्लाउज के साथ बिल्कुल कंट्रास्ट कलर की चुनरी और लहंगे को मैच किया गया था। जिस पर हैवी बॉर्डर के साथ फूलों की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं सिर पर चुनरी के साथ सना ने बालों में जूड़ा बना रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor sister sanah kapoor rocks in pestal blue lehenga for her bridal look
sanah kapoor - फोटो : instagram

यहीं नहीं शाहिद कपूर की बहन सना ने दुल्हन के लिए बिल्कुल अलग लुक कैरी किया था। लहंगे की ही तरह ज्वैलरी भी बिल्कुल हटके और हल्की थी। भारी-भरकम ज्वैलरी की बजाय सना ने पर्ल ड्रॉपिंग वाला नेकलेस पहना था। जिसके साथ मैचिंग के ईयरिंग्स और हाथों में चूड़ियां थी। वहीं अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए सना ने पासा (झूमर) लगा रखा था। वहीं दुल्हा बने मयंक पाहवा ने चारकोल ब्लैक कलर का कुर्ता सेट पहना था। जिसके साथ मिड लेंथ ट्रेडिशनल जैकेट था।

विज्ञापन
shahid kapoor sister sanah kapoor rocks in pestal blue lehenga for her bridal look
सना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सना कपूर शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी है। वहीं शाहिद ने भी अपनी बहन के लिए भावुक पोस्ट कर शादी की शुभकामनाएं दी है 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed