शाहरुख खान के बाद अब उनकी बेटी सुहाना खान भी खूब लाइमलाइट में रहने लगी हैं। सुहाना बी टाउन सेलेब्रिटीज के बच्चों में सबसे ज्यादा फेमस हैं। हाल ही में गौरी खान ने सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सुहाना की ये छोटी ड्रेस गौरी के लिए बनी जी का जंजाल, बॉलीवुड में एंट्री लेना आसान नहीं होगा
लेकिन सुहाना की ये तस्वीर गौरी के लिए जी का जंजाल बन गई। दरअसल, तस्वीर में सुहाना ने ब्लैक कलर के छोटे कपड़े पहने हुए हैं। इसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
All grown up .. young adults ❤ pic.twitter.com/Xo1rnzy0we
ट्रोलर्स धर्म की दुहाई देने लगे। कुछ ने तो सुहाना को सही तरीके से कपड़े पहनने की सलाह तक दे डाली। सुहाना कुछ दिन पहले दिल्ली के Cirque Le Soir में नजर आई थीं। ये तस्वीर वहीं की है।
पढ़ें- विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में इन 2 हीरोइनों की साड़ी बनी शर्मिंदगी की वजह, जरा गौर से देखिएगा फोटो
कुछ फैंस ने सुहाना का सपोर्ट भी किया। लोगों ने कहा कि ये सुहाना को तय करने दें कि उन्हें क्या पहनना है। वो एक स्टार किड हैं, इसका ये मतलब नहीं कि उन्हें जज किया जाए। बता दें कि इन दिनों सुहाना बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही हैं।
हाल ही में उन्हें एक स्किन क्लिनिक के बाहर देखा गया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना बॉलीवुड के लिए तैयारी कर रही हैं। गौरी अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ ही समय में सुहाना काफी बोल्ड हो गई हैं।