Sawan Special Mehndi Designs: 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा गया है। सावन के इस पवित्र महीने की धूम मंदिरों से लेकर घरों तक में दिखाई देती है। इस पूरे महीने लोग भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। महिलाएं इस महीने खूब सजती-संवरती हैं। कहा जाता है इस महीने महिलाओं को खूब सजना चाहिए। इसी के चलते हम आपको मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
दरअसल, सावन के महीने में हाथों पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं हाथों पर खूब सुंदर-सुंदर सी मेहंदी रचाती हैं। तो बस आए आपको भी मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं, ताकि आप भी सावन में मेहंदी रचा सकें।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
महादेव को समर्पित सावन के महीने में अपने हाथों पर शिवलिंग की तस्वीर बनाएं। इसे काफी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाते समय बिल्कुल ऐसी तस्वीर तैयार करें, जैसे कि ये किसी मंदिर की झलक हो। ऐसी डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगेगी।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
सावन के महीने में सभी घरों में झूला डाला जाता है। ऐसे में अपनी हथेली पर झूले की डिजाइन बनाएं। इस झूले पर माता पार्वती और भोलेनाथ को एक साथ बैठाएं। ये झलक देखने में काफी प्यारी लगती है। झूले की डिजाइन बना रहे हैं तो इस मेहंदी को आस-पास भी खूब अच्छे से सजाएं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है। ऐसे में हथेली पर लगी मेहंदी में इस चीज को दर्शाएं। यानी कि शिवालय में पूजा करने वाली एक महिला की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ दूसरी हथेली पर हंसों का जोड़ा वाली डिजाइन भी बना सकते हैं।
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
जैसा कि हमने ऊपर भी बताया है कि सावन के महीने में झूला डाला जाता है। ऐसे में कपल्स एक साथ झूला भी झूलते हैं। तो ऐसे नजारों को भी आप अपने हाथों की मेहंदी में उतार सकते हैं। इसके लिए एक हथेली में झूला झूलते जोड़े की तस्वीर बनवा सकते हैं।