Sawan 2024: भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा, रंग का भी रखें ध्यान
अगर आप सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पूजा में खास पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनकर बैठें।
वरुण धवन
धोती कुर्ता पहनने का मन है तो वरुण धवन के इस लुक से टिप्स लें। ये जरूरी नहीं है कि आप धोती-कुर्ता के साथ हाफ जैकेट भी पहनें। बिना जैकेट के भी आपका लुक अच्छा लगेगा। वैसे भी हिंदू धर्म में पूजा के वक्त धोती पहनना ही अच्छा माना जाता है।
विक्की कौशल
अगर कुछ साधारण सा पहनने का मन है तो ऐसा ग्रे रंग का कुर्ता, पायजामा और उसके साथ हाथ में दुपट्टा कैरी करें। ये आउटफिट आपके लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा। खास बात ये है कि ये आउटफिट काफी ढीला-ढाला है, ऐसे में इसे पहनकर आपको पूजा में बैठने में परेशानी नहीं होगी।
फरहान अख्तर
अगर कुछ पांरपरिक पहनने का सोच रहे हैं तो पीच रंग का ऐसा कुर्ता और चूड़ीदार पायजामी इसके लिए परफेक्ट है। इसके साथ हाफ जैकेट पहनना कतई न भूलें। ऐसे लुक के साथ कोल्हापुरी चप्पलें आपको हैंडसम लुक देने का काम करेंगी।
पुलकित सम्राट
हरा रंग भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में हरे रंग का कुर्ता पायजामा भी आप पूजा के वक्त कैरी कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप डार्क हरा कुर्ता ही पहनें, इसके लिए आप किसी भी शेड का कुर्ता और पायजामा कैरी कर सकते हैं। पुलकित सम्राट का ये लुक टिप्स लेने के लिए परफेक्ट है।