हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आज एक फेमस सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना कभी हरियाणा और आसपास के राज्यों में रागनी पार्टियों के साथ काम करती थीं और फिर स्टेज डांस प्रोग्राम करने लगीं। कुछ सालों में अपनी मेहनत से उन्होंने अपना मुकाम बनाया। शुरुआती दिनों में सामान्य सी दिखने वाली सपना इन दिनों काफी बदल चुकी हैं। आप भी देखें, किस तरह हुआ सपना के लुक में बदलाव:
2 of 7
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी इन दिनों अपने लुक में बदलाव करके फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। सपना अपने हरियाणवी गाने और जबरदस्त डांस के लिए तो पहले ही दिन से फेमस हैं लेकिन आजकल उनका स्टाइल खूबसूरत लुक हर किसी के दिल पर राज कर रहा है। अपने इस नए लुक में सपना पहले से भी कही ज्यादा खूबसूरत लग रही है।
3 of 7
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पिछले दिनों एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सपना किसी खूबसूरत परी से कम नहीं लग रही हैं। सपना ने इस फोटो में लॉग रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। खास बात है कि इसका बैक डीप है, जिसमें सपना का देशी स्टाइल वाला टैटू भी नजर आ रहा है।
4 of 7
sapna choudhary in Big Boss(File Photo)
- फोटो : social media
वैसे तो सपना अपने डांस के दम पर लोकप्रिय हो ही चुकी थीं, लेकिन बिगबॉस का हिस्सा बनने के बाद से उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई। जब वह बिगबॉस का हिस्सा बनी थीं, तभी से उनके लुक में बदलाव देखा जाने लगा था।
5 of 7
sapna choudhary
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों शेयर की गई तस्वीर में सपना भी रेड ड्रेस में हैं, जिसके साथ उन्होंने डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है और बालों को कलर करवाया हुआ है। सपना की इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।