संजीदा शेख टेलीविजन का जाना-माना चेहरा है। अब वे न सिर्फ धारावाहिकों में नजर आती हैं बल्कि म्यूजिक वीडियोज और ओटीटी प्लेटफॉर्म भी उनके काम का हिस्सा बन चुके हैं। संजीदा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वे प्रतिदिन इंस्टाग्राम पर कोई न कोई तस्वीर डालकर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। संजीदा वैसे तो पारंपरिक और वैस्टर्न दोनों ही अंदाज में बहुत खूबसूरत लगती हैं। जहां त्योहारों पर वे पारंपरिक लुक में नजर आती हैं, वही सामान्य दिनों में वे अपने बोल्ड लुक को लेकर बहुत अधिक चर्चा में रहती हैं। संजीदा आए दिन अलग-अलग तरह के बोल्ड लुक कैरी करना पसंद करती हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत जागरूक हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस वीडियो भी साझा होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में कमाल ही कर डाला है। वे इन तस्वीरों में सिर्फ तौलिये में नजर आई हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए संजीदा का यह तौलिए वाला आकर्षक अवतार।
सिर्फ तौलिये में नजर आईं संजीदा, फैंस के मुंह से निकला ‘उफ्फ’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
संजीदा अपने लेटेस्ट लुक में सफेद रंग के तौलिये को शरीर पर बांधकर खड़ी हैं। संजीदा ने अपने एक हाथ से तौलिया पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरे हाथों से वे अपने बालों को पकड़े हुए हैं। उन्होंने आगे से बालों को पीछे किया हुआ है।
बाल लग रहे हैं अस्त-व्यस्त
संजीदा के बालों में सामान्य लेयर्स हैं और वे नॉर्मल ही दिखाई दे रहे हैं। बालों की कोई खास स्टाईलिंग नहीं की गई है। उनके बाल तौलिये तक आ रहे हैं और बहुत ही प्राकृतिक लुक है। तस्वीर में उनके सॉफ्ट अंडर आर्म्स भी दिखाई दे रहे हैं।
भाव-भंगिमा है जबरदस्त
संजीदा शेख की इस तस्वीर में उनकी अदाएं लाजवाब हैं। चेहरे पर मुस्कराहट न होते हुए उनके एक्सप्रेशंस में एटीट्यूड दिखाई दे रहा है। वे सीधा कैमरे में देख रही हैं। चेहरे पर मेकअप बहुत अधिक नहीं है। होठों पर लिपबाम लगाया हुआ है।
संजीदा ने यह लुक मौसम की थीम को दर्शाने के लिए लिया है क्योंकि वे अपने कैप्शन में कुछ लिखने की बजाय बादल और बारिश का इमोजी डाल रही हैं। उनकी तस्वीरों पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं जिसमें कुछ फैंस उन्हें सुंदर बता रहे हैं तो कुछ उफ्फ कह रहे हैं।