फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल ड्रेस में क्रिस्टल लग रही हैं बेहद खूबसूरत, किश्वर ने किया कमेंट

Wed, 30 Jun 2021 03:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 30 Jun 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
krystal d souza beautiful look in latest red dress
Krystle D'Souza

क्रिस्टल डिसूजा टेलीविजन की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। वे फैशन को लेकर भी एकदम अपडेट रहती हैं। टीवी पर अवार्ड शो में एक से बढ़कर एक ड्रेस में देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय रहती हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक, वे हर तरह के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनके प्रशंसक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी उनके लुक्स की खूब तारीफ करते हैं क्योंकि वे हर तरह के लुक को बखूबी कैरी करना जानती हैं। क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों वेब सीरिज में भी नजर आ रही हैं। उन्हें शुरुआत में ही उनके फैंस ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में बड़ी बहन के किरदार में खूब पसंद किया था। क्रिस्टल अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मेकअप से जुड़े टिप्स भी देती रहती हैं जो कि युवा लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत उपयोग साबित हो सकते हैं। हाल ही में वे एक रेड ड्रेस में नजर आई हैं, जो कि बहुत सुंदर है। अगली स्लाइड्स से देखिए क्रिस्टल का यह लेटेस्ट लुक।  

 

 

krystal d souza beautiful look in latest red dress
क्रिस्टल डी सूजा - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
क्रिस्टल ने रेड कलर का फुल लेंथ ड्रेस पहना है। जिसमें कमर के ऊपर प्रिंट है और नीचे से ये प्लेन रेड है। ड्रेस की स्लीव्स थ्री-फोर्थ है और आगे से गला वी शेप में है। कॉटन का यह ड्रेस बहुत ही सिपंल और खूबसूरत लुक दे रहा है। यह आरामदायक भी है। 

krystal d souza beautiful look in latest red dress
क्रिस्टल डीसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जूलरी है सुंदर
क्रिस्टल ने ड्रेस के साथ सिल्वर मेटल की जूलरी को पेयर किया हुआ है। कानों में आकर्षक लटकने वाले इयररिंग्स हैं। पैरों में सिल्वर फ्लेट फुटवियर हैं। बालों में सिल्वर रंग का क्लेचर है। गले में और हाथ में उन्होंने कुछ नहीं पहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
krystal d souza beautiful look in latest red dress
Krystle D Souza

लिपशेड लग रहा है अच्छा
क्रिस्टल ने गहरे लाल रंग का लिपशेड लगाया हुआ है, जो कि उनके होंठों पर खूब लग रहा है। सिर पर लाल रंग की बिंदी है जो कि उनके लुक को पूरा कर रही है। आंखों में काजल लगाया है, बाकी बहुत अधिक मेकअप नहीं किया हुआ है। 

विज्ञापन
krystal d souza beautiful look in latest red dress
क्रिस्टल डी सूजा - फोटो : instagram

किश्वर ने किया ये कमेंट
प्रशंसकों को क्रिस्टल का यह अंदाज बहुत भा रहा है। तस्वीर में वे सिर के पीछे हाथ रखकर खड़ी हुई हैं। किश्वर मर्चेंट जो कि जल्द ही मां बनने वाली हैं, उन्होंने क्रिस्टल की इस तस्वीर को खूब पसंद किया है। उन्होंने इमोजी पोस्ट किए हुए हैं। तस्वीर के साथ क्रिस्टल ने मूड कैप्शन डाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed