फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruthprabhu: सामंथा के वॉर्डरोब में है साड़ियों का शानदार कलेक्शन, यकीन ना हो तो देख ले तस्वीरें

Tue, 19 Jul 2022 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu saree moment when she looks gorgeous
samantha saree - फोटो : instagram

सामंथा रूथ प्रभु साउथ के बाद अब हिंदी दर्शकों के दिल में भी जगह बना चुकी हैं। जिसका असर उनके स्टाइल पर भी साफ दिखता है। सामंथा डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही बॉडी फिटिंग और कटआउट डिटेलिंग वाली ड्रेस में ग्लैमरस नजर आती हैं। लेकिन बात जब साड़ी की आती है तो सामंथा अक्सर ट्रेडिशनल लुक को ही फॉलो करती हैं। वहीं उनकी वॉर्डरोब में साड़ियों का भी जबरदस्त कलेक्शन है। ऑर्गेंजा सिल्क से लेकर हैवी बनारसी साड़ी में सामंथा बेहद खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। तो चलिए देखें सामंथा के साड़ी में स्टाइलिश लुक।

samantha ruth prabhu saree moment when she looks gorgeous
samantha - फोटो : instagram

सामंथा कई मौकों पर साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। ग्रे एंड गोल्डन शेड की इस साड़ी पर प्रिंट बने हैं। साथ ही गोल्डन बॉर्डर के साथ ही इस साड़ी पर ग्रे कलर की लैस लगी है। जिसे सामंथा ने गोल्डन वी नेक प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं बालों स्लीक बन में बांधे सामंथा ने हैवी ईयररिंग्स के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। 

samantha ruth prabhu saree moment when she looks gorgeous
samantha - फोटो : instagram

अगर आप फॉर्मल लुक के लिए साड़ी की तलाश में हैं। तो सामंथा की स्ट्राईप्ड साड़ी को जरूर पसंद करेंगी। जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस जूल नेकलाइन ब्लाउज चुना है। वहीं साइड पार्टेड बन लुक को ग्रेसफुल बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu saree moment when she looks gorgeous
samantha akkineni - फोटो : instagram

ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल मोटिफ्स के ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसके साथ सेंटर पार्टेड और बालों में ढीली-ढाली चोटी बनाए सामंथा का लुक बेहद आकर्षक दिख रहा है। जिसे उन्होंने सिल्वर फंकी ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। जबकि कोहल रिम्ड आईज के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक और मैट बेस मेकअप लुक को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। 

विज्ञापन
samantha ruth prabhu saree moment when she looks gorgeous
samantha akkineni - फोटो : instagram

सामथा अक्सर ही साड़ी और ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी के साथ थ्रेड एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जिसके साथ बालों में गजरा लगाए और गोल्डन ईयररिंग्स में उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed