डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल के कलेक्शन की खास बात ही यह है कि उनके कलेक्शन में पिंक कलर खूब दिखाई देता है और इसका उपयोग खूब अच्छे से किया होता है। अब तक कई सारे सेलेब्रिटी उनके कलेक्शन को ट्राय कर चुके हैं। हाल ही में टेलीविजन का नामी सितारा रिद्धिमा पंडित ने उनके कलेक्शन को पहनकर फोटोशूट करवाया है। सिद्धार्थ इस पिंक थीम को लेकर ही पिछले दिनों जन्मदिन और पार्टीज के लिए भी कुछ ड्रेसेस तैयार कर चुके हैं जिनकी फैशन की दुनिया में खूब तारीफ हुई थी। काजल अग्रवाल भी सिद्धार्थ के कलेक्शन को पसंद करती हैं और वे उनके आउटफिट्स में कई बार नजर भी आ चुकी हैं। रिद्धिमा पंडित भी आए दिन अलग-अलग डिजाइनर के आउटफिट्स ट्राय करती रहती हैं। सिद्धार्थ और उनकी टीम द्वारा तैयार किए गए ड्रेस को न सिर्फ प्रशंसकों ने पसंद किया है बल्कि स्वयं रिद्धिमा भी इसमें खूब खुश नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए इस खूबसूरत ड्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें।
डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल के इस खूबसूरत पिंक ड्रेस में नजर आईं रिद्धिमा पंडित
ऐसा है लुक
रिद्धिमा पंडित ने पिंक कलर का लूज और कमफर्टेबल वनपीस पहना हुआ है। इसकी स्लीव्स फुल हैं। पिंक वनपीस पर ग्रीन और अन्य कलर से डिजाइन किया हुआ है। ड्रेस पर फूल और अलग-अलग डिजाइन बनी हुई हैं।
सोफे पर दे रही हैं पोज
रिद्धिमा इस ड्रेस को पहनने के बाद सोफे पर अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं। आगे की तरफ से ड्रेस में वी गला दिया हुआ है। कमर के यहां से छोटी-छोटी प्लेट्स जा रही हैं। ये कुछ पुरानी फ्रॉक जैसा दिखाई पड़ रहा है।
बालों को रखा है खुला
रिद्धिमा ने ड्रेस के साथ बालों को खुला रखा हुआ है। बालों में हल्के कर्ल्स दिखाई दे रही हैं और मेकअप ड्रेस के अनुसार ही लाइट है। होंठो पर पिंक लिपशेड खूबसूरत दिखाई दे रहा है। बालों के गोल्डन- ब्राउन हाईलाइट्स भी खूब लग रहे हैं।
रिद्धिमा के इस लुक और सिद्धार्थ द्वारा डिजाइन किए हुए इस ड्रेस की खूब तारीफ हो रही है। रिद्धिमा ने इस तस्वीर के साथ ‘पिंकटास्टिक’ कैप्शन डाला हुआ है। गले में उन्होंने खूबसूरत सा सिल्वर और ग्रीन कलर का नेकपीस पहना हुआ है।