फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहा पीएम मोदी का लुक, जानें उनकी पगड़ी की खासियत

Sun, 26 Jan 2025 12:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 PM IST
सार

आज देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय उत्सव पर संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की कामना की।

विज्ञापन
Republic Day 2025 pm modi unqiue style in republic day parade know about his safa
76वें गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहा पीएम मोदी का लुक - फोटो : PTI

Republic Day 2025: आज का दिन हर भारतवासी के लिए काफी खास हैै। आज देश में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर किसी के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत को अपना संविधान मिला था, जिसके बाद भारत को गणराज्य घोषित किया गया था।



ऐसे में आज के दिन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराकर परेड का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्तव्य पथ पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इस समारोह में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहे।

हमेशा की तरह इस बार भी पीएम मोदी काफी अलग अंदाज में नजर आए। आज के दिन एक बार फिर से उनकी पगड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए आपको भी उनका पूरा लुक दिखाते हैं और उनकी पगड़ी की खासियत बताते हैं।

Republic Day 2025 pm modi unqiue style in republic day parade know about his safa
PM Modi - फोटो : PTI

कैसा था पीएम का लुक

सबसे पहले बात करते हैं पीएम मोदी के पूरे लुक की तो 76वें गणतंत्र दिवस के दिन पीएम ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की बंद गला जैकेट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिर पर बांधनी लुक की पगड़ी बांधी थी जो बेहद खास थी।

प्रधानमंत्री मोदी की इस पगड़ी में प्रमुख रूप से केसरिया रंग दिखाई दिया, जिसे भगवान श्री राम का प्रिय रंग माना जाता है। यह रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है।  

Republic Day 2025 pm modi unqiue style in republic day parade know about his safa
कैसी थी पगड़ी - फोटो : PTI

कैसी थी पगड़ी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी विशिष्ट पगड़ी पहनने की परंपरा को निभाते आ रहे हैं। इस वर्ष, 76वें गणतंत्र दिवस पर, उन्होंने एक विशेष बांधनी प्रिंट की पगड़ी धारण की, जो राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कला का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 pm modi unqiue style in republic day parade know about his safa
बांधनी प्रिंट की विशेषताएं - फोटो : PTI

बांधनी प्रिंट की विशेषताएं

बांधनी प्रिंट की शुरुआत गुजरात में खत्री समुदाय द्वारा की गई थी, और यह कला राजस्थान में भी अत्यंत लोकप्रिय है। 'बांधनी' शब्द 'बांधना' से उत्पन्न हुआ है, जो इस तकनीक में कपड़े को बांधकर रंगने की प्रक्रिया को दर्शाता है।

विज्ञापन
Republic Day 2025 pm modi unqiue style in republic day parade know about his safa
बांधनी प्रिंट की विशेषताएं - फोटो : PTI

इस प्रिंट को टाई-एंड-डाई तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें कपड़े को छोटे-छोटे हिस्सों में बांधकर विभिन्न रंगों में डुबोया जाता है, जिससे सुंदर और जटिल डिजाइन उभरकर आते हैं। बांधनी प्रिंट राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में विशेष अवसरों, जैसे शादी-विवाह और त्योहारों के दौरान पहना जाता है। इस प्रिंट की पगड़ियां पारंपरिक परिधानों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed