65 की उम्र में भी रेखा के चेहरे का नूर गजब का है। इवेंट कोई भी हो सारी लाइमलाइट तो बस वहीं लूट ले जाती हैं। चमचमाती गोल्डन कांजीवरम साड़ी, रेड लिप्स और अक्सर लगा बालों में गजरा उनकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। लेकिन साड़ी ही नहीं रेखा वेस्टर्न आउटफिट में भी कमाल दिखती हैं। इन आउटफिट्स में दिखती उनकी परफेक्ट फिगर उन्हें ओरिजनल बॉलीवुड डिवा बनाती हैं। तो चलिए देखें कब रेखा ने वेस्टर्न आउटफिट से लगाई फैंस के दिलों में आग और दी कम उम्र हीरोइनों को टक्कर।
फैशन के मामले में रेखा है सबसे आगे, साड़ी संग इन आउटफिट में भी ढाती हैं कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा ने एक इवेंट के लिए इस आउटफिट को कैरी किया था। ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता और सिल्वर रंग के शूज के साथ रेखा ने मरून लिप्स और बड़े हूप्स के साथ कैप लगा रखी है। साथ में स्टाइलिश गॉगल्स संग वो काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
रेखा अपने सिंपल लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ती हैं और यहीं ओरिजनल फैशनिस्टा की खासियत है। सिंपल से सफेद कुर्ते और सिल्वर चप्पल के साथ रेखा ने झुमके पहन रखे हैं। लेकिन इस लुक की खासियत उनका सिल्वर लाइनिंग वाला गॉगल्स है, जो उन्हें कमाल का स्टाइलिश लुक दे रहा है।
दीपिका पादुकोण के साथ इस तस्वीर में रेखा किसी भी तरह से दीपिका से कम स्टाइलिश नहीं दिख रही हैं। ब्लू डेनिम और ब्लैक टॉप संग श्रग पहने रेखा ने सिर पर नॉटेड स्कार्फ बांध रखा है। जिसमें उनकी उम्र का अंदाजा मुश्किल है। और लगता है दीपिका ने रेखा की इसी फैशन इंस्पिरेशन को रेड कार्पेट पर ग्रीन रफल गाउन के साथ ट्राई किया था।