Raveena Tandon Inspired Traditional Looks for Rakhi: 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं रवीना टंडन आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज भी जब वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, तो लोग उनपर से नजर नहीं हटा पाते।
अब जब राखी का त्योहार आ रहा है, तो आप रवीना टंडन की तरह तैयार होकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ उनके ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो काफी क्लासी हैं। इन लुक्स से टिप्स लेकर आप राखी पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकते हैं।
2 of 7
साड़ी
- फोटो : instagram-Raveena Tandon
साड़ी
यदि आप साड़ी को अलग अंदाज कैरी करना चाहती हैं तो उसके साथ केप या श्रग कैरी करें। इस तरह की साड़ी में आपका अंदाज बेहद खूबसूरत लगेगा। अपनी साड़ी के साथ हेयर स्टाइल को सिंपल न रखें। स्लीक स्टाइल का जूड़ा बनाएं, या फिर आप बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं। ये लुक आपपर खूब ही जचेगा।
3 of 7
शरारा सूट
- फोटो : instagram-Raveena Tandon
शरारा सूट
त्योहारों पर सा शरारा सूट कमाल का लगता है। ऐसे में आप रवीना टंडन के जैसा शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसा शरारा सूट आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगा। इसके साथ गले में अलग रंग का चोकर पहनें, ताकि आपका लुक क्लासी दिखे। इस तरह के शरारा के साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें।
4 of 7
शरारा सूट
- फोटो : instagram-Raveena Tandon
अनारकली सूट
यदि कुछ हैवी पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का हल्के रंग का अनारकली सूट पहनें। हल्के रंग के अनारकली सूट के साथ डार्क रंग का दुपट्टा कैरी करें। जैसे कि आइवरी सूट के साथ लाल या चटक गुलाबी दुपट्टा खूब जचेगा। इसके साथ भी अपने बालों में स्लीक बन बना सकती हैं। यदि विवाहित हैं तो माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर अवश्य ही लगाएं।
5 of 7
पैंट-कुर्ता
- फोटो : instagram-Raveena Tandon
पैंट-कुर्ता
कुछ हल्का और कंफर्टेबल पहनने का मन है तो ऐसा आउटफिट चुनें। सिंपल से कुर्ते के साथ पैंट देखने में काफी क्लासी लगती है। इस तरह के आउटफिट के साथ आप बालों को क्रिंप करके पोनीटेन बना सकती हैं। इसके साथ पैरों में हील्स पहनें और कानों में छोटे-छोटे टॉप्स भी आप कैरी कर सकती हैं।