{"_id":"6298b8133ddaf02dd01c2314","slug":"rashmika-mandanna-show-cute-smile-in-silver-bralette-blouse-and-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने लहंगे में शेयर की तस्वीर तो फैंस ने कर दी तारीफों की बारिश, देखें तस्वीर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने लहंगे में शेयर की तस्वीर तो फैंस ने कर दी तारीफों की बारिश, देखें तस्वीर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रश्मिका मंदाना अपने चुलबुले अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अगर रश्मिका के लुक्स आपको बेहद पसंद है तो ये तस्वीर आपका दिन बना देगी। इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट तस्वीर में मिस मंदाना का खूबसूरत लुक सामने आया है। सिल्वर कलर के लहंगे में वो पोज देती दिख रही हैं। जिसमे उनकी स्माइल को देख फैसं क्रेजी हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग के लहंगे में रेडी है। जिस पर बनी सिल्वर एंब्रायडरी इसे काफी शाइनी और खूबसूरत बना रही है। ए लाइन डिजाइन की लहंगा स्कर्ट के साथ ब्रालेट डिजाइन का ब्लाउज पेयर किया गया है। जिसके साथ शियर फैब्रिक की चुनरी मैच है। वहीं इस ब्रालेट डिजाइन के ब्लाउज की स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
ब्लाउज की हेमलाइन पर पर्ल टेसल लगे हैं। तो वहीं लहंगे पर ब्लॉक पैटर्न में क्रिस्टल और सिकुइन की एंब्रायडरी की गई है। वहीं लहंगा पर प्लीटेड डिजाइन की गई है। रश्मिका ने इस लहंगे को सिल्वर कलर की ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं मैचिंग फुटवियर शानदार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
रश्मिका इस खूबसूरत लहंगे में अपनी क्यूट सी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस ने तारीफों की बारिश कर दी है। मिस मंदाना अपने बोल्ड आउटफिट से भी फैंस का दिल चुरा लेती हैं। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए रश्मिका ने ब्लैक कलर का बॉडी फिटिंग आउटफिट चुना था।
विज्ञापन
5 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
वन शोल्डर और स्लीवलेस डिजाइन के साथ इसकी थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड बना रही थी। वहीं बस्ट एरिया पर लगे नेट से उनके टोंड एब्स फ्लांट हो रहे थे। वहीं साइड स्लिट पर भी नेट लगा था। जो इसे काफी बोल्ड लुक दे रहा था। जिसे रश्मिका ने पोकर स्ट्रेट बालों के साथ कंप्लीट लुक दिया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।