बिग बॉस एक बार फिर शुरू होने वाला है। ऐसे में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। रश्मि देसाई भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा रही हैं। हमेशा क्यूट लुक में नजर आने वाली रश्मि इस बार ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों भी वो एक के बाद एक सेंसी लुक में दिखने के बाद अब वो प्रिंसेज बन गई हैं।
डिज्नी प्रिंसेज बन तस्वीरें शेयर कर रहीं रश्मि देसाई, दोस्तों ने किए ऐसे कमेंट
दरअसल कुछ दिन पहले ही रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद के प्रिंसेज लुक की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो प्रिंसेज मोआना बनी दिख रही हैं। ऑरेंज कलर के टूपीस में तैयार रश्मि कर्ली बालों के साथ बेहद इनोसेंट लुक में दिख रही हैं।
रश्मि अपनी कर्वी फिगर के साथ बालों पर गुलाब के फूलों का टियारा लगाए और चंकी ज्वैलरी पहने पोज दे रही हैं। वहीं उनके मोआना प्रिंसेज के लुक को देख उनके सितारे दोस्त कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी ड्यूई मेकअप और मल्टीकलर आईशैडो लुक को खास बनाने के लिए काफी है। वहीं कर्ली बालों का विग रश्मि को क्यूट बना रहा था।
रश्मि इन दिनों एक के बाद एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। जिसमें वो कभी ग्लैमरस तो कभी सिंपल से कुर्ते में भी नजर आ रही हैं। जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
