रणवीर सिंह का स्टाइल सेंस तो कमाल का है। अक्सर ही वो अपने अतरंगी आउटफिट में नजर आ जाते हैं। लेकिन अपनी फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच पर शानदार जींस और टीशर्ट में पहंचे रणवीर के जूते की कीमत जरूर हैरान करने वाली है।
सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच में पहुंचे रणवीर सिंह, डेढ़ लाख के जूते पहन मारी थी एंट्री
दरअसल, 2 मार्च को फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच पर पहुंचे रणवीर सिंह ने गहरे नीले रंग की टीशर्ट कैरी की थी। जिसके ऊपर 'आ रही है पुलिस' का कैप्शन लिखा हुआ था। वहीं इस टीशर्ट के साथ मैचिंग की डेनिम कैरी की थी और साथ में रेड गॉगल्स भी लगा रखे थे।
वहीं रणवीर सिंह के साथ पहुंचे बाकी सितारों ने भी एक जैसी टीशर्ट पहनी थी। जिसमें अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी शामिल हैं। ट्रेलर के लिए पहुंचे रणवीर को देरी की वजह से रोहित शेट्टी ने उठक बैठक भी करवा दी, जो कि एक मजाक था।
रणवीर सिंह ने अपने स्टाइलिश कॉप अवतार के लिए बीज रंग के एंकल लेंथ बूट पहने थे। जो कि बेहद महंगे ब्रांड Louis Vuittion के थे। असली लेदर से बने ये जूते मोनोग्राम कैनवास के बने हुए हैं।
वहीं इस खास जूते की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब 1,45,000 हजार रुपये है। जिसे सुनकर किसी का भी हैरान हो जाना लाजिमी है। हांलाकि रणवीर सिंह के एंट्री लेते ही इन जूतों पर सबकी निगाह थी।