Trendy Hairstyle With Saree And Suit: राखी के दिन क्या पहनना है और अपने आउटफिट को कैसे स्टाइल करना है, इस बारे में तो लड़कियां काफी पहले से ही सोच लेती हैं, लेकिन अपने आउटफिट के साथ हेयर स्टाइल कैसी बनानी है, अक्सर उन्हें ये समझ नहीं आता।
इसी के चलते हम आपको यहां हेयर स्टाइल के कुछ ऐसे विकल्प देने जा रहे हैं, जिसे ट्राई करने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की हेयर स्टाइल साड़ी या सूट किसी के साथ भी खूब जचेगी। तो बस बिना सोचे इस राखी खास हेयर स्टाइल के साथ अपना जलवा बिखेरने को तैयार हो जाइए।
2 of 7
स्लीक बन
- फोटो : instagram
स्लीक बन
गर्मी का मौसम है, ऐसे में स्लीक बन आपको कंफर्टेबल रहने में मदद करेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कंघी करना है। इसके बाद इससे जूड़ा बनाना है। आप इस तरह के स्लीक बन से अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ये तभी बनाएं, जब आपके चेहरे पर ये अच्छा लगता हो, क्योंकि स्लीक बन हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है।
3 of 7
हाफ टाई
- फोटो : instagram
हाफ टाई
अपने बालों को आप सारा अली खान की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए अपने आगे की साइड के बालों को पीछे की तरफ अटैच करें। इस दौरान बालों में कोई अच्छा का क्लेचर या फिर क्लिप लगाएं। बाजार में आजकल काफी सुंदर-सुंदर सी क्लिप्स आती हैं, जिसको लगाने से आपका स्टाइल बदल जाएगा।
4 of 7
मेसी बन
- फोटो : instagram
मेसी बन
मेसी बन की वजह से लुक काफी क्यूट दिखता है। इसलिए आप इस तरह का मेसी बन साड़ी या सूट के साथ भी बना सकती हैं। ऐसे मेसी बन के साथ आप माथा पट्टी भी अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो मांगटीका लगाएं। इस तरह का मेसी बन आप जब साड़ी के साथ बनाएंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा।
5 of 7
फूलों के साथ चोटी
- फोटो : instagram
फूलों के साथ चोटी
यदि आपके बाल लंबे हैं लेकिन गूंथ पर गोटी बनाना आपको नहीं आता तो आप इस तरह से चोटी पर रबड़ बैंड बांधकर पोनीटेल बनाएं। इस पोनीटेल में रबड़ के साथ गुलाब का फूल लगाएं। ऐसा गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती को कई गना बढ़ा देगा। ध्यान रखें कि इस चोटी के साथ आपको रबड़ को ढीला बांधना है।