Raksha Bandhan 2024: राखी का त्योहार हर किसी के लिए काफी अहम होता है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए लड़कियों ने तैयारी शुरू कर दी है। राखी के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दौरान वो खूब सजती और संवरती भी हैं। अगर आप राखी के त्योहार के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के लुक्स से टिप्स लें।
श्रद्धा कपूर ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका हर लुक कमाल का होता है। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें साझा करती हैं। अगर आप भी चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना राखी का आउटफिट तैयार कर सकती हैं। चलिए बिना देर किए आपको श्रद्धा कपूर के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।
2 of 8
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram-shraddha kapoor
साड़ी
अगर आप राखी के दिन साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह की लाल और गोल्डन रंग की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ मैचिंग की ज्वेलरी पहनें और ब्लाउज को भी खास तरह से तैयार करें। अगर सिंपल ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक अजीब दिखेगा।
3 of 8
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram-shraddha kapoor
रफल साड़ी
अगर सिंपल साड़ी पहनने का मन नहीं है तो इस तरह की रफल साड़ी पहनें। रफल साड़ी देखने में काफी अच्छी लगती है। इसके साथ आप चाहें तो ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। श्रद्धा कपूर के जैसी साड़ी और ज्वेलरी आपको बोहो लुक देने का काम करेगी।
4 of 8
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram-shraddha kapoor
लहंगा
अगर लहंगा पहनने का प्लान बना रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए। श्रद्धा कपूर के जैसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस लहंगे के साथ चाहें तो बालों में पोनीटेल बना लें।
5 of 8
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram-shraddha kapoor
अनारकली सूट
लड़कियों को इस तरह का अनारकली सूट काफी पसंद आता है। ऐसे में आप भी श्रद्धा कपूर के जैसा चिकनकारी अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ अपने मेकअप को मिनिमल ही रखें।