फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Handloom Day 2024: नीता अंबानी के पास है हैंडलूम की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन

Wed, 07 Aug 2024 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 11:59 AM IST
सार

आज नेशनल हैंडलूम डे के दिन हम आपको नीता अंबानी की खूबसूरत हैंडलूम की साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
National Handloom Day 2024 nita ambani beautiful saree collection
नीता अंबानी की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online

National Handloom Day 2024: आज नेशनल हैंडलूम डे यानी कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन उन कारीगरों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है, जोकि आज भी भारत की सभ्यता को आगे बढ़ा रहे हैं। हथकरघा भारत की हस्तकला विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। इसी के चलते लोगों को हथकरघा दिवस के दिन हैंडलूम के बारे में जानकारी दी जाती है। हैंडलूम में कई प्रकार की साड़ियां भी आती हैं, जिनका क्लास अलग से ही दिख जाता है।



अगर आप भी हैंडलूम की साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो नीता अंबानी के लुक्स पर एक नजर डालें। आज नेशनल हैंडलूम डे के दिन हम आपको नीता अंबानी की खूबसूरत हैंडलूम की साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। नीता अंबानी हर कार्यक्रम में हैंडलूम की साड़ी न सिर्फ खुद पहनती हैं, बल्कि वो लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करती हैं। 

National Handloom Day 2024 nita ambani beautiful saree collection
नीता अंबानी की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online

रंगकट साड़ी

अपने बेटे की शादी के दौरान नीता अंबानी ने ये खूबसूरत 28 चौक जाल रंगकट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसे तैयार होने में छह महीने का टाइम लगा है। इस बनारसी साड़ी को देश के कुछ सेलेक्टेड कारीगर ही तैयार कर पाते हैं। 

National Handloom Day 2024 nita ambani beautiful saree collection
नीता अंबानी की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online

बनारसी जंगला साड़ी

नीता अंबानी की इस साड़ी को तैयार होने में पूरे 45 दिन का समय लगा था। उनकी इस साड़ी पर सोने की जरी और भारतीय रेशम का काम हाथ से किया गया था। 70 के दशक में जंगला साड़ी की बहुत डिमांड थी, हालांकि आज के समय में इसे बनाने वाले कारीगर काफी कम हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Handloom Day 2024 nita ambani beautiful saree collection
नीता अंबानी की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online

पैठणी साड़ी

महाराष्ट्र के पैठण नाम की जगह पर तैयार की जाने वाली पैठणी साड़ी का अपना अलग ही क्लास है। इसे शानदार रेशम और हाथ से बुनी जरी बुनाई करके तैयार किया जाता है। पैठणी साड़ी को तैयार करने के लिए हमेशा मलबरी सिल्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिसपर हाथ का बारीक काम खूबसूरत लगता है। 

विज्ञापन
National Handloom Day 2024 nita ambani beautiful saree collection
नीता अंबानी की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online

बनारसी सिल्क 

बनारस में मिलने वाली सिल्क की साड़ियों की अपनी अलग पहचान है। लोग दूर-दूर से इन साड़ियों को खरीदने के लिए बनारस आते हैं। नीता अंबानी को भी अक्सर बनारसी साड़ी पहने देखा जाता है। नीता अंबानी की इस बनारसी साड़ी को मलबरी सिल्क से तैयार किया गया है, जिस वजह से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed