फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका मदन का लेटेस्ट लुक है लाजवाब, पहना है गुलाबी रंग का आकर्षक आउटफिट

Thu, 01 Jul 2021 10:17 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 01 Jul 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
radhika madan latest pink outfit in hindi
राधिका मदन का नया लुक - फोटो : instagram

राधिक मदन ने अपने जबरदस्तअंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग ही जगह बनाई है। टेलीविजन के एक धारावाहिक से काम की शुरुआत करने वाली राधिक ने पटाखा से बॉलीवुड में एंट्री की है। पिछले सालों में उनमें और उनके फैशन सेंस में कई बदलाव देखने में आए हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब काम किया हुआ है, जो कि सामने दिखता है। राधिका अपने लुक्स के साथ बहुत अधिक प्रयोग तो नहीं करती हैं लेकिन जब भी वे कोई नया लुक कैरी करती हैं तो फैंस के साथ तस्वीरें जरूर साझा करती हैं। हाल ही में वे गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। यह आउटफिट उनपर खूब फब रहा है और इसके साथ उन्होंने खूबसूरत सी जूलरी भी पहनी हुई है। उनके इस लुक पर अर्जुन बिजलानी और ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए राधिका मदन का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार।  

 

 

radhika madan latest pink outfit in hindi
राधिका मदन - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
राधिका ने बेबी पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसके साथ नेरो बॉटम पैंट है, वो भी इस रंग का है। ड्रेस पर कोई प्रिंट नहीं है। पैंट एंकल लेंथ तक है। उन्होंने अपने पैर में डोरा बांधा हुआ है और वे अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। 

radhika madan latest pink outfit in hindi
राधिका मदन - फोटो : instagram

ईयररिंग्स हैं खूबसूरत
राधिका ने इस ड्रेस के साथ खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं। यह ईयररिंग्स गोल्डन कलर के हैं और रिंग पैटर्न में हैं। इसके अलावा उन्होंने नाक में छोटी सी नोज पिन भी पहनी हुई है, जिसे कि वे अक्सर पहनकर रखती हैं। पैरों में उन्होंने नीले रंग की पॉइंटेड हिल्स पहन रखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika madan latest pink outfit in hindi
radhika madan - फोटो : instagram

मेकअप है परफेक्ट
राधिका मदन ने बालों को खुला न छोड़कर उनकी पार्टिंग की हुई है। पार्टिंग करके बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है। आंखों में आई लेशेस लगाए हैं और आई-ब्रो को हाईलाइट किया हुआ है। ग्लोसी लिपशेड उनके होठों पर खूब अच्छा लग रहा है। 

 

विज्ञापन
radhika madan latest pink outfit in hindi
Radhika Madan
प्रशंसकों को पसंद आ रहा लुक
राधिका का यह लुक उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन डाला है ‘कलर मी इश्क’। अर्जुन बिजलानी और ताहिरा कश्यप ने भी उन्होंने हार्ट ईमोजी भेज रखा है। उनके फैंस भी इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि वे इसमें बेहद मनमोहक दिखाई दे रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed