आज का फैशन टिप्स: वर्किंग महिलाएं ये हेयर स्टाइल करें ट्राई, ऑफिस में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
बन
बन झटपट तैयार हो जाने वाला हेयर स्टाइल हैं। अधिकतर महिलाएं काम के दौरान बन बना लेती हैं। इससे उनके पूरे बाल टाई हो जाते हैं साथ ही लुक भी सैसी और क्लासी लगता है। लेकिन रेग्युलर बन को आप खास टच देकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। आप नीट बन, मैसी बन बना सकती हैं।
लो पोनी टेल
आप अपने बालों को बैंड के साथ या बिना हेयर बैंड के स्टाइल कर सकते हैं। आप पोनी टेल बना सकती हैं। ये स्टाइल आपको एलिगेंट लुक देता है। इसके लिए अपने बालों को डीप साइड पार्टिंग करके पूरे बालों को गर्दन के पास लाकर एक लो पोनीटेल बना लें। कुछ लटों को निकाल लें।
स्कार्फ हेयरस्टाइल
आजकल बालों में स्कार्फ की मदद से भी क्यूट हेयर स्टाइल बनाने का ट्रेंड है। अपने बालों को खुला रखना चाहते हैं तो ये स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। सिर पर कलरफुल स्कार्फ टाई करें।
सॉफ्ट गर्ल हेयर स्टाइल
अगर आपके बाल अधिक लंबे नहीं हैं तो आप बालों को सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं। इससे आपको एक स्मार्ट और बाउंसी हेयर स्टाइल मिलेगी। लंबे बालों में भी साइड या सेंटर पार्टीशन के साथ आप सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं।