फैशन हर किसी के लिए है। फैशन में उम्र को सीमा नहीं, बल्कि एक अच्छा ड्रेसिंग स्टाइल आपकी उम्र को छिपाने और अधिक उम्र में भी आपको आकर्षक दिखाने में मदद करता है। ऐसे में 50 के पार वाली महिलाएं भी कुछ आसान से टिप्स को अपना कर अधिक स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकती है। ज्यादा उम्र की महिलाओं को ट्रेंडी और क्लासी दिखने के लिए अपने कपड़ों के चयन में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऑउटफिट के सही चुनाव से लेकर उसके रंग तक के सेलेक्शन से लुक को फैशनेबल बनाया जा सकता है। शादी सीजन आ गया है। ऐसे में हर उम्र की महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 50 से अधिक उम्र की महिलाएं शादी पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए किस तरह की ड्रेस को चुन सकती हैं, ताकि वो काफी ट्रेंडी लग सकें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
साड़ी
- साड़ी हर उम्र की महिलाओं पर काफी प्यारी लगती है। 20 प्लस हो या 50 प्लस, साड़ी को हर उम्र की महिला आसानी से कैरी कर सकती हैं। साड़ी किसी भी मौके के लिये उपयुक्त होती है और अच्छा लुक देती है। अगर आप किसी शादी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो साड़ी पहन सकती हैं। बाजार में साड़ी की कई वैरायटी हैं। आप बनारसी, सिल्क, मैसूर, जरी के काम वाली साड़ी पहन सकती हैं।
प्लाजो सूट
- सूट में भी महिलाएं स्टाइलिश लगती हैं। प्लाजो सूट इन दिनों ट्रेंड में है। अधिक उम्र की महिलाओं पर प्लाजो सूट उनके स्टाइल को बढ़ा देगा। बाजारों में आपको कई वैरायटी के प्लाजो सूट आसानी से मिल जाएंगे।
लहंगा
- बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए लहंगा सेट भी परफेक्ट रहेगा। ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो लहंगा कैरी कर सकती हैं। लहंगा शादी पार्टी में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
शरारा सूट
- शरारा सेट इन दिनों ट्रेंड में हैं। क्रॉप टॉप के साथ आप शरारा सूट पहन सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ भी ये स्टालिश लुक देगा।