प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस गजब का है, कई लोग उनके दीवाने हैं। वे एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। यही वजह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहना मिलती है। प्रियंका हाल ही में न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में खूबसूरत वाइट आउटफिट में नजर आईं। कहा जा रहा है कि यह उनका स्वयं का रेस्टोरेंट है और रेस्टोरेंट के ओपनिंग के लिए उन्होंने खास यह ड्रेस पहना है। प्रियंका की इस वाइट ड्रेस में हाई थाई कट है और साथ ही इसका बैक भी बहुत आकर्षक है। यह डि़जाइनर ड्रेस उनपर खूब अच्छा लग रहा है। इस ड्रेस को बहुत सारे प्रशंसकों ने पसंद किया है। उनके पति निक जोनस ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है, बॉलीवुड के साथियों ने भी उनके इस लुक को बहुत पसंद किया है और तस्वीर पर कमेंट किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रियंका चोपड़ा का ये खूबसूरत अंदाज।
प्रियंका चोपड़ा वाइट बोल्ड ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, पति निक जोनस ने कह दी ये बात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 10 Jul 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन