प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस गजब का है, कई लोग उनके दीवाने हैं। वे एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। यही वजह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहना मिलती है। प्रियंका हाल ही में न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में खूबसूरत वाइट आउटफिट में नजर आईं। कहा जा रहा है कि यह उनका स्वयं का रेस्टोरेंट है और रेस्टोरेंट के ओपनिंग के लिए उन्होंने खास यह ड्रेस पहना है। प्रियंका की इस वाइट ड्रेस में हाई थाई कट है और साथ ही इसका बैक भी बहुत आकर्षक है। यह डि़जाइनर ड्रेस उनपर खूब अच्छा लग रहा है। इस ड्रेस को बहुत सारे प्रशंसकों ने पसंद किया है। उनके पति निक जोनस ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है, बॉलीवुड के साथियों ने भी उनके इस लुक को बहुत पसंद किया है और तस्वीर पर कमेंट किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रियंका चोपड़ा का ये खूबसूरत अंदाज।
प्रियंका चोपड़ा वाइट बोल्ड ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, पति निक जोनस ने कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
प्रियंका चोपड़ा ने वाइट कलर का वनपीस पहन रखा है जिसका गला डीप है। स्ट्रीप वाली स्लीव्स हैं और ये बॉडी फीट ड्रेस है। ड्रेस बैकलेस है, डिजाइन के लिए एक स्ट्रीप दी हुई है जो कि स्ट्रीप्स को कनेक्ट कर रही हैं।
लुक है अलग
तस्वीरों में प्रियंका बहुत जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने बालों का बन बना रखा है, जो कि उनपर खूब अच्छा लग रहा है। आगे से कुछ बाल चेहरे पर आ रहे हैं और उन्होंने डार्क रंग की लिपस्टिक चेहरे पर लगाई हुई है। लुक के साथ उन्होंने गोल्डन कलर की हील्स पहन रखी हैं।
जूलरी है आकर्षक
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ अपने नाम वाला ही नेकपीस डाला हुआ है। इस नेकपीस में गोल्डन चेन के साथ सिल्वर पेंडेंट है। कानों में बड़े-बड़े रिंग वाले ईयररिंग्स पहने हुए हैं। हाथों में उनके गोल्डन रंग की हाथ घड़ी और एक कड़ा दिखाई दे रहा है।
इलियाना ने भी किया कमेंट
प्रियंका की इन तस्वीरों पर अबतक बहुत सारे फैंस कमेंट कर चुके हैं। उनके सबसे बड़े फैन पति निक जोनस ने भी इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं इलियाना ने भी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया है और ‘गर्ल’ कमेंट किया हुआ है।