स्टार किड्स में सुहाना खान की लाइफस्टाइल को लेकर लोगों को खूब रुचि रहती है। जल्द ही सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। पिछले कुछ सालों से सुहाना की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। वे इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड में ही उनके कई सारी साथी भी हैं, जो कि अक्सर उनकी तस्वीरों पर टिप्पणियां करते हैं। सुहाना फिटनेस को लेकर भी बहुत आगे रहती हैं। अक्सर वे जिम आते- जाते भी स्पॉट होती हैं। पिछले दिनों उन्होंने जिम वियर में स्टोरी साझा की थी, जिसमें उनका नेचुरल लुक दिखाई दे रहा था। हाल ही में सुहाना ने कुछ सनकिस्ड तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे बेहद दिलकश लग रही हैं और उनकी अदाएं भी लाजवाब है। फैंस खासकर उनके ड्रेसिंग सेंस को भी इस लुक में खूब पसंद कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुहाना का यह लेटेस्ट अवतार।
लेटेस्ट सनकिस्ड तस्वीरों में सुहाना खान लग रही हैं जबरदस्त, लुक है परफेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
सुहाना इन तस्वीरों में सड़क पर पोज करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क कलर का बॉडीकोन टॉप पहना हुआ है। उसके साथ उन्होंने फिटिंग का पैंट पहना हुआ है। पेंट डार्क ग्रीन कलर का है और टॉप को उन्होंने इन किया हुआ है।
स्लिंग बैग डाला है
सुहाना खान ने अपने इस लुक के साथ साइड में स्लिंग बैग डाला हुआ है। यह एक ब्राउन कलर का बैग है जिसपर अलग-अलग डिजाइन बने हुए हैं। हाथों में सुहाना ने सिल्वर कलर का कड़ा डाल रखा है और एक अन्य बैंगल भी है, जो कि उनपर बहुत अच्छे लग रहे हैं।
बाल हैं खूबसूरत
सुहाना खान के बाल भी इस लुक में बहुत अच्छे लग रहे हैं। ब्राउन और गोल्डन शेड के लो-लाइट्स उनपर बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों में लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं। बालों को उन्होंने आगे की तरफ किया हुआ है। धूप में उनका चेहरा भी बहुत अच्छा लग रहा है।
सुहाना खान की इन तस्वीरों को बॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जा रहा है। शनाया कपूर, नव्या नंदा, महिप कपूर आदि लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किए हैं। उनके प्रशंसक भी इन तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं।