फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी गर्ल ने बनाया नया 'फैशन ट्रेंड' अमेरिकन महिलाएं भी करने लगीं 'फॉलो', जबरदस्त हैं तस्वीरें

Fri, 26 Jul 2019 03:02 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 26 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra setting fashion trend in america with sindoor and mangalsutra
- फोटो : youtube

हमारी 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस का ससुराल भले ही विदेशी हो लेकिन खास मौकों पर वो साबित कर ही देती हैं कि 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'। प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं लेकिन वजह भी दिलचस्प होती है। अपने फैशन का हॉलीवुड में लोहा मनवा चुकी प्रियंका ने विदेशियों को आखिर अपना ट्रेंड फॉलो करने पर मजबूर कर ही दिया। हालात ये हैं की प्रियंका लुक ही नहीं उनका शुद्ध देसी पारंपरिक स्टाइल भी अब विदेशी महिलाएं अपना रही हैं। 

priyanka chopra setting fashion trend in america with sindoor and mangalsutra
- फोटो : youtube
दिवा ने हाल ही में अपना 37 वां जन्मदिन मनाया और उन्होंने एक नया ट्रेंड तय किया। एक शार्ट शिमरी रेड ड्रेस में सिंदूर लगाए नजर आईं प्रियंका चोपड़ा। ये कोई पहली बार है जब स्टाइल आइकॉन प्रियंका वेस्टर्न अवतार में सिंदूर और मगलसूत्र के साथ अपने नजर आई हों। जन्मदिन पर खूबसूरत शार्ट ड्रेस में पार्टिंग हेयरस्टाइल के साथ मांग में लाल सिंदूर लगाए प्रियंका ने बता ही दिया कि देश कोई भी हो और कपड़ों का स्टाइल कुछ भी हो अपनी परंपरा कहीं भी कैसे भी साथ लेकर चल सकते हैं। 
priyanka chopra setting fashion trend in america with sindoor and mangalsutra
मजे की बात यह है कि दिवा ने अमेरिका में भारतीय नवविवाहित भारतीय दुल्हन के इन दो मुख्य एक्सेसरीज को फैशन का नया ट्रेंड बना दिया है। अमेरिकन समाचारों के अनुसार, राज्यों में प्रियंका की महिला प्रशंसक इन दो ब्राइडल मस्ट-हैव से अधिक प्रभावित हो रही हैं और यह यूएसए का नवीनतम फैशन ट्रेंड बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra setting fashion trend in america with sindoor and mangalsutra
चाहे वह ड्रेस हो या गाउन, साड़ी हो या पैंटसूट, प्रियंका अपने मंगलसूत्र को कभी नहीं भूलतीं और हमें यकीन है कि सभी भारतीय महिलाएं भी  इस तथ्य से प्रभावित होंगी। प्रियंका का आधुनिक के साथ पारंपरिक फ्यूजन काफी पसंद आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed