मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर अपने एक लुक को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका यह लेटेस्ट लुक छाया हुआ है, जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।
ब्राइडल लुक में मोनालिसा ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, तस्वीरें ऐसी कि नजरें हटा पाना होगा मुश्किल
मोनालिसा ने हाल ही में एक ब्राइडल फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। हैवी गहनों से लेकर मेकअप से सजी मोनालिसा बहुत खूबसूरत ब्राइड लग रही हैं।
अपने इस लुक के लिए मोनालिसा ने गोल्डन और लाइट ग्रीन कलर का ब्राइडल लहंगा कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की हैवी ज्वैलरी टीमअप की है। स्मोकी आइज उनके लुक में जान डाल रही हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on