खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस की कमी नहीं है। उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हालांकि वे आज जिस मुकाम पर हैं, उस जगह के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की है। प्रियंका चोपड़ा रविवार को अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका आउटफिट्स से एक्सपेरिमेंट करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटती हैं, यही वजह है कि उनके पुराने कुछ आउटफिट्स ट्रोल भी हो चुक हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट के ओपनिंग में सफेद रंग का बहुत ही जबरदस्त आउटफिट पहना था, जिसकी बाद में खूब चर्चाएं भी हुईं। यह ड्रेस वाकई में इतना गजब था। जन्मदिन से पहले प्रियंका को प्री-बर्थडे बैश मनाते देखा गया है। वे बिन बैग पर टिकी हुई हैं और पोज कर रही हैं। उनके साथ एक तस्वीर में उनका डॉगी भी मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रियंका का यह लेटेस्ट अवतार।
बिकिनी में मनाया प्री बर्थ डे बैश, देखिए प्रियंका चौपड़ा का आकर्षक अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
प्रियंका ने इस लुक में डार्क ब्लू कलर की बिकिनी डाली हुई है। यह एक वनपीस बिकिनी है। बिकिनी का डिजाइन बहुत खूबसूरत है। आगे पेट पर नॉट पैटर्न दिया हुआ था। बिकिनी में ही रिंग्स का डिजाइन भी है। आगे से नेक डीप है।
अंदाज है जुदा
प्रियंका इन तस्वीरों में बिन बैग का सहारा लेकर पोज कर रही हैं। पैरों को आगे की तरफ करते हुए एक पैर को उन्होंने मोड़ा हुआ है। हाथों को ऊपर की ओर उठाकर सिर को छू रखा है। साईड में वे देख रही हैं और आंखें बंद हैं।
बाल हैं गीले
प्रियंका चोपड़ा ने बालों का वेट लुक रखा हुआ है और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक उनपर बहुत अच्छी लग रही है। उनकी बॉडी पर पड़ रही धूप इस तस्वीर को और उनके लुक को और भी बेहतर बना रही है।
मिल रही बधाइयां
प्रियंका की इन ग्लैमरस तस्वीरों पर कई सारे फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा लोग उनके इस लुक और फिटनेस को खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कई सारे अच्छे- अच्छे कमेंट्स प्रशंसक कर रहे हैं।