खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस की कमी नहीं है। उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हालांकि वे आज जिस मुकाम पर हैं, उस जगह के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की है। प्रियंका चोपड़ा रविवार को अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका आउटफिट्स से एक्सपेरिमेंट करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटती हैं, यही वजह है कि उनके पुराने कुछ आउटफिट्स ट्रोल भी हो चुक हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट के ओपनिंग में सफेद रंग का बहुत ही जबरदस्त आउटफिट पहना था, जिसकी बाद में खूब चर्चाएं भी हुईं। यह ड्रेस वाकई में इतना गजब था। जन्मदिन से पहले प्रियंका को प्री-बर्थडे बैश मनाते देखा गया है। वे बिन बैग पर टिकी हुई हैं और पोज कर रही हैं। उनके साथ एक तस्वीर में उनका डॉगी भी मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रियंका का यह लेटेस्ट अवतार।
बिकिनी में मनाया प्री बर्थ डे बैश, देखिए प्रियंका चौपड़ा का आकर्षक अवतार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन