फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Daughter: लाखों का बैग लिए नजर आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी, कीमत जानकर लगेगा झटका

Fri, 16 Jun 2023 03:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 16 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा की बेटी इतना महंगा बैग लिए नजर आई, जितने में एक आम आदमी साल भर की शॉपिंग कर सकता है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Daughter malti photos with expensive bag worth more than 2 lakh
Priyanka Chopra Daughter - फोटो : instagram

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने के लोग सपने देखते हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड स्टार निक जोनास से शादी की है। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है, जिसका नाम मालती है। मालती की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। वो देखने में बेहद ही क्यूट हैं।



आज-कल अपने पति और बेटी के साथ वेकेशन पर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक फोटो उनकी बेटी मालती की भी है। फोटो में वो एक बैग से खेलती नजर आ रही हैं। ये बैग इतना महंगा है, जितने में एक आम आदमी अपनी साल भर की शॉपिंग कर सकता है। आज के लेख में हम आपको इसी बैग की खासियत बताने जा रहे हैं।

Priyanka Chopra Daughter malti photos with expensive bag worth more than 2 lakh
Priyanka Chopra-Malti Marie - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद क्यूट हैं मालती 

देश-विदेश में फेमस प्रियंका चोपड़ा ने करीब 36 साल की उम्र में अपने से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की थी। उनकी शादी के करीब 4 साल बाद उनकी जिंदगी में बेटी मालती मैरी की एंट्री हुई। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। मालती देखने में बेहद क्यूट लगती हैं। 

Priyanka Chopra Daughter malti photos with expensive bag worth more than 2 lakh
Priyanka Chopra Daughter - फोटो : instagram

वेकेशन की फोटोज की शेयर

बीते 14 जून 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार संग लिवरपूल ट्रिप कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं थीं। इन सभी तस्वीरों में एक फोटो मालती की थी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Daughter malti photos with expensive bag worth more than 2 lakh
Priyanka Chopra Daughter - फोटो : instagram

लाखों में है कीमत

इस फोटो में एक्ट्रेस की लाडली मालती एक ग्रीन कलर के छोटे से बैग के साथ खेलती दिख रही थीं। इस बैग की कीमत इतनी है, जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। नन्ही सी मालती का यह छोटा सा बैग लग्जरी ब्रांड 'Bvlgari' से पिक किया गया था। जिसकी कीमत लाखों में है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Daughter malti photos with expensive bag worth more than 2 lakh
Priyanka Chopra Daughter - फोटो : instagram

जानें इसकी कीमत

आपको बता दें कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 'सर्पेंटी फॉरएवर स्मॉल क्रॉस-बॉडी बैग' के रूप में उपलब्ध इस बैग को बछड़े के चमड़े से बनाया गया है, जिसमें हल्के सोने की परत वाले पीतल में एक स्नेकहेड क्लोजर है। मालती का यह 'Bvlgari' बैग 2.45 लाख रुपए का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed