प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट कर रहीं बर्थडे गर्ल प्रियंका के आउटफिट पर हमारी निगाह अटक गईं। एक तस्वीर में जहां वो पीले रंग के को-आर्ड सेट को पहने रेडी हैं। तो वहीं पार्टी के लिए प्रियंका ने बेहद हॉट लुक को कैरी किया।
2 of 4
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
तो वहीं पार्टी कर रहीं प्रियंका ने बेहद हॉट लुक को कैरी किया है। दरअसल, सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका लाल रंग की कट आउट ड्रेस में रेडी हैं। इन तस्वीरों को पति निक जोनस से शेयर किया है। जिसमे वो पीले रंग के टॉप संग टाइट फिटिंग स्कर्ट को पहने रेडी हैं। मिड लेंथ स्कर्ट के साथ सिर पर प्रियंका ने मैचिंग का स्कार्फ भी लगा रखा है। वहीं निक जोनस प्रियंका को ज्वेल ऑफ जुलाई कहते भी दिखे।
3 of 4
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
वहीं प्रियंका की मैनेजर अंजुला ने बर्थडे विश करते हुए तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो लाल रंग की कट आउट डिटेलिंग वाली ड्रेस में रेडी हैं। इस ड्रेस पर बने कट्स बेहद बोल्ड हैं और प्रियंका इसमे कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ही ऑफ शोल्डर पैटर्न था। जिसके बस्ट एरिया और मिड रिफ पर कीहोल कट्स बना है। जिसे बकल की मदद से जोड़ा गया है। इस ड्रेस में प्रियंका के टोंड एब्स भी फ्लांट हो रहे हैं।
4 of 4
priyanka chopra
- फोटो : instagram
वहीं इस ड्रेस में प्रियंका का जबरदस्त बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। जिसे उन्होंने मेसी शार्ट कर्ली बालों के साथ पेयर किया है। जबकि रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयररिंग्स इस ड्रेस के साथ मैच कर रहे थे। हालांकि इस ड्रेस में नीचे की तरफ थाई हाई स्लिट भी बना था। जिसके साथ प्रियंका ने मैचिंग की स्ट्रैपी हील्स पहनी थी।