{"_id":"5f646021d2013604e23ecc3b","slug":"priyanka-chopra-black-puffy-jacket-get-trolled-people-said-like-garbage-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने पहन ली ऐसी जैकेट, लोगों ने कर दी इस चीज से तुलना","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा ने पहन ली ऐसी जैकेट, लोगों ने कर दी इस चीज से तुलना
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। साथ ही उनका स्टाइल भी अब काफी बदल चुका है। हालांकि स्टाइलिश बनने के चक्कर में कई बार वो ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं। जिसे देखते ही लोग उसकी बुराईयां करने लगते हैं। ऐसा प्रियंका चोपड़ा से साथ कई बार हुआ है। लेकिन हद तो तब हो गई जब यूजर ने उनकी ड्रेस की तुलना कचरे के डिब्बे से कर दी।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra in puffy jacket
- फोटो : instagram
दरअसल, साल 2018 में प्रियंका न्यूयार्क की सड़कों पर आउटिंग के लिए निकली थीं। जहां पर उनका स्टाइलिश लुक फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने आउटिंग के लिए फ्रांस के मशहूर ब्रांड Moncler की काले रंग की पफी जैकेट पहन रखी थी।
3 of 5
priyanka chopra in puffy jacket
- फोटो : instagram
/हालांकि प्रियंका का ओवरऑल लुक इंप्रेसिव था। काले रंग की पफी जैकेट के साथ ब्लैक डेनिम के साथ यलो हील्स वाले पम्प्स और पर्ल ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड लिप्स के साथ बेस मेकअप को भी न्यूड टोन में रखा गया था। वहीं खुले मेसी हेयर के साथ कैट आई शेप शेड्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
लेकिन प्रियंका की इन तस्वीरों को देखते ही फैंस ने उनकी जैकेट का मजाक बनाना शुरू कर दिया और उसकी तुलना कचरे के बैग से कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
वहीं प्रियंका की इस जैकेट को ऐसी-वैसी जैकेट समझने वाले तब हैरान रह गए थे। जब उन्होंने इसकी कीमत सुनी। दरअसल, जिस जैकेट का लोग इतना मजाक बना रहे थे। उस जैकेट की कीमत 3 लाख से भी ज्यादा थी। जिसे जानने के बाद सब हैरान रह गए थे। वैसे भी प्रियंका को यूंही फैशन क्वीन नहीं कहा जाता। वो अक्सर ही इस तरह के सरप्राईज फैंस को देती रहती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।