प्रियंका चोपड़ा ने 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन यानी बाफ्टा 2021 में धमाकेदार और स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी साझा की। पति निक जोनास के साथ पोज देतीं प्रियंका हमेशा की तरह ही स्टाइलिश और बोल्ड लुक में नजर आ रही थीं।
2 of 5
priyanka nick
- फोटो : instagram
प्रियंका की स्टाइलिश एंट्री जहां लोगों को चौंका रही थीं। वहीं कुछ जनता मिसेज जोनास के लुक से खासा इंप्रेस नही हुई। ये बात अलग है कि प्रियंका हर बार अपने बोल्ड फैशन से लोगों की बोलती बंद कर देती हैं। गजब के और अतरंगी बोल्ड कपड़ों को वो इतने कांफिडेस के साथ कैरी करती हैं लोग बस देखते ही रह जाती हैं।
3 of 5
priyanka nick
- फोटो : instagram
बाफ्टा के मंच पर भी प्रियंका कुछ ऐसे ही लुक में नजर आईं। पति निक जोनास के साथ तस्वीरें साझा कर रहीं प्रियंका ने गुलाबी रंग का एंब्रायडरी वाला फुल स्लीव जैकेट पहना था। जिसके साथ सफेद रंग का धोती पैंट मैच किया था। वहीं काले रंग का एंकल लेंथ बूट इसे खास बना रहा था। इस बंद गला की डिजाइन वाली जैकेट और फुल स्लीव जितना क्लासी था। इसका फ्रंट पोर्शन उतना ही अन्कफर्टेबल था।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
लेकिन प्रियंका ने इस जैकेट के साथ बोल्ड लुक को कैरी किया था। इस जैकेट में गले के बाद बस्ट एरिया पर कोई बटन नहीं लगी थी और ये पूरी तरह से खुला था। इसे पहनने लायक बनाने के लिए इसमे डबल साइडेड टेप जोड़ा गया था। लेकिन प्रियंका को इस तरह के कपड़ों में देख ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने तो कहा कि दर्जी बटन लगाना भूल गया तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि कपड़े खत्म हो गए क्या।
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका के इस फैशन को देख लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। वहीं एक ने तो इसे अबतक का सबसे खराब फैशन ही बता दिया।