माथे पर सजी बिंदी किसी भी लड़की की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। वहीं ये बिंदी सुहागन महिलाओं की सुंदरता का प्रतीक भी मानी जाती है। लेकिन बहुत सारी महिलाएं जो 24 घंटे माथे पर बिंदी चिपकाए रहती हैं। उन्हें त्वचा पर एलर्जी का खतरा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि किस तरह से बिंदी लगाएं कि वो सुंदरता में ग्रहण ना लगाने पाए।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजार में रंग-बिरंगी और कई सारी डिजाइन में बिंदी मिलती है जो सुंदरता को बढ़ा देती है। लेकिन यहीं बिंदी कई बार त्वचा पर लंबे समय तक लगे रहने से एलर्जी पैदा कर सकती है।
बिंदी की वजह से होने वाली एलर्जी को डर्मेटाइटिस कहते हैं। जिसके कारण संवेदनशील त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है। दरअसल, बिंदी बनाने में टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल नामक केमिकल का प्रयोग किया जता है। जिसकी वजह से ज्यादा लंबे समय तक बिंदी लगाए रहने से एलर्जी का खतरा रहता है।
क्या हैं एलर्जी के लक्षण
बहुत सारी महिलाएं जो रोजाना बिंदी लगाती हैं। वो बिंदी से होने वाली एलर्जी को बिल्कुल नजरअंदाज करती हैं। अगर आप बिंदी लगाती हैं तो माथे पर बिंदी वाली जगह पर जलन. सूजन या फिर खुजली होती है। साथ ही काले या सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। तो फिर समझ लीजिए कि आपको बिंदी से एलर्जी है। ऐसे में बिंदी से होने वाली एलर्जी के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको बिंदी से एलर्जी हो गई है तो बिंदी की जगह पर हर्बल कुमकुम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बिंदी लगाने से पहले उस जगह पर तिल का तेल लगा लें। इसके बाद बिंदी चिपकाएं। साथ ही रात को सोने से पहले बिंदी निकालकर ही सोएं।