Prajakta Koli Looks: आज के समय में प्राजक्ता कोली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक रेडियो जॉकी के रूप में करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में उन्होंने यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया। कुछ ही समय में उन्हें देश के नामी यू ट्यूबर्स में गिना जाने लगा। अब तो ओटीटी पर उनकी सीरीज भी आ गई है, जिसकी वजह से वो और भी ज्यादा फेमस हो गई हैं।
प्राजक्ता कोली आज के दौर की सबसे सफल डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका कंटेंट युवाओं को न सिर्फ एंटरटेन करता है, बल्कि प्रेरित भी करता है। आज प्राजक्ता अपने बॉयफ्रेंड वृषांक कनल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्राजक्ता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों को दीवाना बनाती हैं। आइए आपको आज उनके लुक्स दिखाते हैं।
2 of 7
स्कर्ट-टॉप लुक
- फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप लुक
शादी से पहले अपनी मेहंदी की रस्म में प्राजक्ता कोली ने खूबसूरत सी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी थी। हरे रंग की इस स्कर्ट टॉप के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। गले में हैवी चोकर के साथ उन्होंने कानों में हैवी झुमके पहने थे। इस लुक में वो कमाल की लग रही हैं।
3 of 7
मिडी ड्रेस
- फोटो : instagram
मिडी ड्रेस
वैसे तो प्राजक्ता अक्सर वेस्टर्न ड्रेस भी कैरी करती हैं, लेकिन उनके इस मिडी लुक में काफी हद तक इंडियन टच भी आ रहा है। हील्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। आप भी यदि चाहें को प्राजक्ता की तरह ऐसी मिडी ड्रेस बना सकती हैं।
4 of 7
इंडो वेस्टर्न लुक
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक
आज-कल इस तरह की इंडो वेस्टर्न ड्रेस काफी ट्रेंड में है। ऐसे में प्राजक्ता पर भी प्लाजो, क्रॉप टॉप और श्रग का लुक काफी खिलकर सामने आ रहा है। उनके ऊपर ऐसा लुक काफी कमाल का लगता है। इस ड्रेस में प्राजक्ता काफी प्यारी लिख रही हैं।
5 of 7
कुर्ता लुक
- फोटो : instagram
कुर्ता लुक
सिंपल से कुर्ता लुक में भी अगर कोई प्यारा दिख सकता है तो वो हैं प्राजक्ता कोली। मैचिंग पैंट्स के साथ उन्होंने जो कुर्ता पहना है, वो देखने में कमाल का लग रहा है। इस कुर्ता लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखा हुआ है। मिनिमिल मेकअप उनपर काफी जच रहा है।