फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu In Paris: पेरिस में अपने साड़ी लुक्स से लोगों का दिल जीत रहीं तापसी पन्नू, आप भी लें टिप्स

Fri, 09 Aug 2024 02:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

फिर आई हसीन दिलरुबा की अभिनेत्री तापसी पन्नु अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स काफी अलग होते हैं। 

विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu Saree Look in paris olympics
तापसी पन्नू - फोटो : instagram-Taapsee Pannu

Taapsee Pannu In Paris:: एक बार फिर से तापसी पन्नू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज यानी कि 9 अगस्त को उनकी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। लोग इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।



वर्तमान समय में तापसी ओलंपिक खेलों को देखने के लिए अपने पति और बहन के साथ पेरिस गई हुईं हैं, जहां से वो अपनी तस्वीरे साझा कर रहीं हैं। वैसे तो उनका हर लुक ही कमाल का होता है लेकिन अपने पेरिस ट्रिप में उन्होंने जो साड़ी लुक्स कैरी किए हैं, वो बेहद खास हैं।

दरअसल, पेरिस में तापसी काफी अलग तरीके से साड़ी पहने दिखाई दे रहीं हैं। उनका हर साड़ी लुक बेहद कमाल का लग रहा है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो उनके इन लुक्स से टिप्स लें। 

Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu Saree Look in paris olympics
तापसी पन्नू - फोटो : instagram-Taapsee Pannu

कोर्सेट शर्ट के साथ साड़ी

साड़ी को साधारण तरीके से पहनने का मन नहीं है तो आप भी तापसी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस लुक में तापसी ने ब्लैक और व्हाइट रंग की साड़ी के साथ व्हाइट रंग की ही कोर्सेट शर्ट कैरी की है। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। 

Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu Saree Look in paris olympics
तापसी पन्नू - फोटो : instagram-Taapsee Pannu

स्लीवलेस व्हाइट शर्ट के साथ साड़ी

सुनने में ये भले ही अजीब लगे, लेकिन आप तापसी को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि शर्ट के साथ साड़ी काफी कमाल की लगती है। इस साड़ी के साथ उन्होंने पल्लु को शर्ट के अंदर से लेकर गर्दन से घुमाया है। अगर आपसे भी पल्लु सही से नहीं संभलता तो आप तापसी के इस लुक से टिप्स लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu Saree Look in paris olympics
तापसी पन्नू - फोटो : instagram-Taapsee Pannu
डेनिम शर्ट के साथ साड़ी

साड़ी को पहनने का ये तरीका काफी अलग है। इसके लिए तापसी ने प्रिंटेड शिफॉन की साड़ी के साथ डेनिम शर्ट पहनी है। उनके इस लुक में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी चार चांद लगा रही है। अगर आपको भी ये लुक पसंद आया है तो इससे टिप्स लेकर लुक कैरी करें। 
विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu Saree Look in paris olympics
तापसी पन्नू - फोटो : instagram-Taapsee Pannu

टॉप के साथ साड़ी

पीलं रेग की सूती साड़ी के साथ तापसी ने स्ट्राइप वाला ब्लाउज पहनकर अपना अलग अंदाज दिखाया। इस साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए तापसी ने पैरों में बूट्स और हाथों में गोल्डन रंग के कड़े पहने हैं। इसके साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed