Independence Day 2024: भारतवासियों के लिए 15 अगस्त का दिन काफी खास होता है। हम भारतीय चाहे कहीं भी रहें लेकिन वो इस दिन को सेलिब्रेट करना कभी नहीं भूलते। दरअसल, इसी दिन भारत ने 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। ऐसे में हर साल इस दिन को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इसके अलावा देश के हर कोने में स्कूलों, सरकारी भवनों और घरों पर भी ध्वजारोहण किया जाता है।
ध्वजारोहण करने के साथ-साथ सभी जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिस वजह से लोग पारंपरिक परिधानों में नजर आते हैं। महिलाओं के लिए तो इस दिन के लिए आउटफिट चयन करना आसान होता है, लेकिन पुरुषों के सामने बड़ी मुश्किल आ खड़ी होती है। इसी के चलते यहां हम आपको पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं।
2 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
ऑरेंज कुर्ता
अगर आपके दफ्तर या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर थीम बताई गई है तो आप इस तरह का ऑरेंज रंग का कुर्ता अपने लिए खरीद सकते हैं। इसके साथ व्हाइट रंग की पायजामी ही पहनें। वही आपके लुक को अच्छा दिखाने का काम करेगी। इसके साथ हाथों में घड़ी जरूर पहनें।
3 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा
सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा तो हर किसी के पास होता ही है। ऐसे में आप इसे कैरी कर सकते हैं। अगर अलग लुक कैरी करना है तो आप ट्राई कलर का स्कार्फ इस सफेद कुर्ता और पायजामे के साथ कैरी कर सकते हैं। वो आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेगा।
4 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
हरा कुर्ता
तिरंगे का एक रंग हरा भी होता है। हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसा हरे रंग का कुर्ता स्वतंत्रता दिवस के दिन कैरी कर सकते हैं। इसके साथ भी सफेद रंग की ही पायजामी पहनें। अलग रंग की पायजामी आपके लुक को बिगाड़ सकती है।
5 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
बंद गला कुर्ता
अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस तरह का बंद गला कुर्ता पैंट के साथ पहन सकते हैं। इसे बनवाते वक्त इसके रंग का ध्यान रखें। सफेद रंग का हैवी वर्क वाला कुर्ता पायजामा आपके लुक को स्टाइलिश दिखाने का काम करेगा। इसके साथ तिरंगे वाला ब्रोच लगाना न भूलें।