सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ नया वायरल होता है। जिसमे बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर के हमशक्ल भी शामिल हैं। कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। जिन्हें देख हैरानी होती है। इसी कड़ी में ऐश्वर्या राय की हमशक्ल सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है। जो हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी नजर आ रही है।
2 of 6
आमना इमरान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
- फोटो : instagram
दरअसल, पाकिस्तान की लड़की आमना इमरान की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ब्लॉगर आमना की शक्ल काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती है। आमना के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी ऐसी तस्वीरें हैं जिसमे वो ऐश्वर्या राय को कॉपी करते दिख रही हैं।
3 of 6
आमना इमरान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
- फोटो : instagram
यहीं नहीं आमना इमरान की कई सारी तस्वीरों को देख तो सोशल मीडिया यूजर्स को धोखा भी हो रहा है कि ये ऐश्वर्या राय हैं या फिर आमना इमरान। वहीं ऐश्वर्या की इस हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होते ही कुछ लोगों ने इसे प्लास्टिक सर्जरी का खेल बता दिया।
4 of 6
आमना इमरान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
- फोटो : instagram viral bhayani
एक यूजर ने लिखा कि प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ऐश्वर्या राय दिखने की कोशिश की गई है। हालांकि ट्रोलर्स की इन बातों का आमना ने जवाब भी दिया और कहा कि ये किसी तरह की सर्जरी का नतीजा नही है।
5 of 6
आमना इमरान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
- फोटो : instagram
बता दें कि आमना एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं और ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए मेकअप का भी सहारा लेती हैं। यहीं नहीं आमना ने अपनी और ऐश्वर्या राय की कई तस्वीरें साथ में साझा की हैं। आमना अपने लुक्स और हावभाव में भी ऐश्वर्या राय की नकल करने की कोशिश करती हैं।