Engagement Outfit Idea: सगाई का दिन एक जोड़े के जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार दिन होता है। यह दो परिवारों के मिलन और रिश्ते की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन न केवल जोड़े के लिए खास होता है, बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी खुशी और उत्साह से भरा होता है।
वैसे तो इसके लिए हर कोई खूब तैयारियां करता है, लेकिन सबसे ज्यादा तैयारी करनी होती है होने वाली दुल्हन को। सगाई के दिन वो अपने होने वाले नए परिवार से मिलती है। ऐसे में सब की नजर उसी पर होती है। इसी के चलते लड़कियां अपनी सगाई का आउटफिट खरीदते समय काफी सोच-विचार करती हैं।
यदि आपकी सगाई भी पक्की हो गई है और आप कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से टिप्स लें। यहां हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
जरी वाला लहंगा
- फोटो : instagram
जरी वाला लहंगा
यदि आप अपनी सगाई में लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो ऐसा सिल्क का लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। ये रंग शादी-विवाह के हिसाब से है भी काफी परफेक्ट। ऐसे में बिना सोचे अपने लिए ऐसा लहंगा तैयार कराएं। इस लहंगे के साथ आपका मेकअप ग्लॉसी होना चाहिए। बाल यदि लंबे हैं तो सॉफ्ट कर्ल करते हुए बालों को हाफ टाई करें। ऐसे लहंगे के साथ ज्वेलरी हल्की रहेगी।
3 of 6
बनारसी टिश्यू साड़ी
- फोटो : instagram
बनारसी टिश्यू साड़ी
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत बनारसी टिश्यू साड़ी पहनी थी। ये साड़ी इतनी हैवी है कि आप इसे आसानी से अपनी सगाई में कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहन रही हैं तो आपका मेकअप हल्का होना चाहिए। इसके साथ हैवी मेकअप अच्छा नहीं लगेगा। बालों को कर्ल करते हुए इस साड़ी के साथ खुला ही रखें।
4 of 6
लाल साड़ी
- फोटो : instagram
लाल साड़ी
यदि आप अपने सगाई लुक को हल्का ही रखना चाहती हैं तो लाल रंग की प्लेन साड़ी को भी अपनी सगाई के लिए चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी करते हुए मेकअप को न्यूड ही रखें। इससे साड़ी का रंग ज्यादा हाइलाइट होगा। बालों को खुला करके एक साइड कर दें, ताकी आपका लुक अच्छा दिखे। ये साड़ी आपके लुक को वेस्टर्न टच देने का काम करेगी।
5 of 6
हैवी अनारकली गाउन
- फोटो : instagram
हैवी अनारकली गाउन
आजकल गाउन पहनने का काफी ट्रेंड है, लेकिन आप चाहें तो अपने गाउन लुक को एथनिक टच दे सकती हैं। इसके लिए आपको हैवी सा अनारकली गाउन तैयार करवाना होगा। ऐसा अनारकली गाउन तैयार करवाते समय इसमें घेर हैवी ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।