फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Engagement Outfit Idea: खुद की सगाई में बिखेरना है जलवा तो हानिया आमिर के इन पांच लुक्स से लें टिप्स

Mon, 20 Jan 2025 01:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:42 PM IST
सार

यदि आपकी भी सगाई पक्की हो गई है तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से बेस्ट लुक्स से टिप्स लेकर आप न सिर्फ अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं। बल्कि साथ ही में आप उनके हेयर स्टाइल और मेकअप से भी टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
pakistani actress Hania Aamir inspired Engagement Outfit Idea
हानिया आमिर - फोटो : instagram

Engagement Outfit Idea: सगाई का दिन एक जोड़े के जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार दिन होता है। यह दो परिवारों के मिलन और रिश्ते की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन न केवल जोड़े के लिए खास होता है, बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी खुशी और उत्साह से भरा होता है।



वैसे तो इसके लिए हर कोई खूब तैयारियां करता है, लेकिन सबसे ज्यादा तैयारी करनी होती है होने वाली दुल्हन को। सगाई के दिन वो अपने होने वाले नए परिवार से मिलती है। ऐसे में सब की नजर उसी पर होती है। इसी के चलते लड़कियां अपनी सगाई का आउटफिट खरीदते समय काफी सोच-विचार करती हैं।

यदि आपकी सगाई भी पक्की हो गई है और आप कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से टिप्स लें। यहां हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 

 

pakistani actress Hania Aamir inspired Engagement Outfit Idea
जरी वाला लहंगा  - फोटो : instagram
जरी वाला लहंगा 

यदि आप अपनी सगाई में लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो ऐसा सिल्क का लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। ये रंग शादी-विवाह के हिसाब से है भी काफी परफेक्ट। ऐसे में बिना सोचे अपने लिए ऐसा लहंगा तैयार कराएं। इस लहंगे के साथ आपका मेकअप ग्लॉसी होना चाहिए। बाल यदि लंबे हैं तो सॉफ्ट कर्ल करते हुए बालों को हाफ टाई करें। ऐसे लहंगे के साथ ज्वेलरी हल्की रहेगी। 
pakistani actress Hania Aamir inspired Engagement Outfit Idea
बनारसी टिश्यू साड़ी  - फोटो : instagram
बनारसी टिश्यू साड़ी 

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत बनारसी टिश्यू साड़ी पहनी थी। ये साड़ी इतनी हैवी है कि आप इसे आसानी से अपनी सगाई में कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहन रही हैं तो आपका मेकअप हल्का होना चाहिए। इसके साथ हैवी मेकअप अच्छा नहीं लगेगा। बालों को कर्ल करते हुए इस साड़ी के साथ खुला ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actress Hania Aamir inspired Engagement Outfit Idea
लाल साड़ी  - फोटो : instagram
लाल साड़ी 

यदि आप अपने सगाई लुक को हल्का ही रखना चाहती हैं तो लाल रंग की प्लेन साड़ी को भी अपनी सगाई के लिए चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी करते हुए मेकअप को न्यूड ही रखें। इससे साड़ी का रंग ज्यादा हाइलाइट होगा। बालों को खुला करके एक साइड कर दें, ताकी आपका लुक अच्छा दिखे। ये साड़ी आपके लुक को वेस्टर्न टच देने का काम करेगी। 
विज्ञापन
pakistani actress Hania Aamir inspired Engagement Outfit Idea
हैवी अनारकली गाउन  - फोटो : instagram

हैवी अनारकली गाउन 

आजकल गाउन पहनने का काफी ट्रेंड है, लेकिन आप चाहें तो अपने गाउन लुक को एथनिक टच दे सकती हैं। इसके लिए आपको हैवी सा अनारकली गाउन तैयार करवाना होगा। ऐसा अनारकली गाउन तैयार करवाते समय इसमें घेर हैवी ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed