फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Outfit For Festival: जैस्मिन भसीन के वो आउटफिट, जिन्हें किसी भी त्योहार के दिन पहना जा सकता है

Tue, 01 Oct 2024 03:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 01 Oct 2024 03:56 PM IST
सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो जैस्मिन भसीन के इन खास लुक्स से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार कराएं।

विज्ञापन
Outfit For Festival inspired by tv actress Jasmine Bhasin latest looks
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram

Outfit For Festival: नवरात्रि के साथ ही एक के बाद एक त्योहार शुरू हो जाते हैं। खासतौर पर करवा चौथ और दिवाली आने के कई-कई दिनों पहले से ही बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगती है। लोग अपने घरों को साफ करने लगते हैं और वो घर सजाने का कार्यक्रम शुरू कर देते हैं। इसके साथ लोग त्योहारों में पहनने के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं।



खासतौर पर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं न सिर्फ ट्रेंड के हिसाब से अपने लिए नए आउटफिट खरीदती हैं, बल्कि वो ज्वेलरी की खरीदारी भी करती हैं। अगर आप भी त्योहारों के सीजन में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो जैस्मिन भसीन के इन खास लुक्स से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार कराएं। मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट हैं, जो आपको क्लासी और एलीगेंट लुक देने में मदद करते हैं।

Outfit For Festival inspired by tv actress Jasmine Bhasin latest looks
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram

दिखाएं गुलाबी अंदाज

अगर आपके पास भी इस तरह का गुलाबी कुर्ता और सलवार है, तो इसे पहनकर जलवा बिखेरें। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला करके सॉफ्ट कर्ल करें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस आउटफिट के साथ अपने मेकअप में भी गुलाबी टच दें।

Outfit For Festival inspired by tv actress Jasmine Bhasin latest looks
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram

ये लगेगा अलग

अगर सिंपल कुर्ता और सलवार पहनने का मन नहीं है तो शॉर्ट कुर्ते के साथ ऐसी धोती स्टाइल स्कर्ट पहनें। ये आपको अलग दिखने में मदद करेगी। इस तरह की स्कर्ट में अलग स्लिट होगी, तो आप अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Outfit For Festival inspired by tv actress Jasmine Bhasin latest looks
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram

ये कॉम्बिनेशन है गजब

कुछ अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करना है तो जैस्मिन भसीन के इस लुक से टिप्स लें। उनके इस ऑरेंज अनारकली कुर्ते पर गुलाबी वर्क है। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा भी गुलाबी रंग का ही कैरी किया है। लोगों को एक्ट्रेस का ये कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया था। 

विज्ञापन
Outfit For Festival inspired by tv actress Jasmine Bhasin latest looks
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram

वापस आया चूड़ीदार का ट्रेंड

इस दौर में कई पुराने फैशन का ट्रेंड वापस लौट रहा है। ऐसे में आप एक्ट्रेस की तरह ही स्लीवलेस कुर्ता और उसके साथ चूड़ीदार पायजामी पहनें। ऐसे आउटफिट के साथ दुपट्टा नेट का लें, ताकि आपके आउटफिट का डिजाइन अच्छी तरह से दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed