Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में सावन के बाद से त्योहारों की झड़ी लग जाती है। एक के बाद एक आने वाले त्योहार की धूम आपको घर से लेकर बाजार तक में दिखाई देती है। जब बात आती है करवा चौथ के त्योहार की, तो इसकी तैयारी सुहागिन महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं।
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। इस बार ये त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम में वो खूब सजती हैं और चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं।
अगर आप इस बार करवा चौथ पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया के जैसे आउटफिट तैयार कराएं। उनके पास पूजा के हिसाब से खूबसूरत आउटफिट हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
2 of 7
करवा चौथ पर पहनें सोनारिका भदौरिया के जैसे आउटफिट
- फोटो : instagram
शादी का लहंगा
करवा चौथ के दिन सबसे सही विकल्प शादी का लहंगा ही रहता है। अगर आपकी नई शादी हुई है तो शादी का लहंगा ही इस दिन पहनें। शादी का लहंगा पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा। आप इसे पहनकर अपनी शादी की यादों को ताजा कर सकती हैं।
3 of 7
करवा चौथ पर पहनें सोनारिका भदौरिया के जैसे आउटफिट
- फोटो : instagram
बनारसी साड़ी
इस तरह की बनारसी साड़ी सुहागिन महिलाओं पर काफी जचती है। ऐसी साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें। उसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ अपने शादी की चुनरी कैरी करें। ये आपको परफेक्ट लुक देगी।
4 of 7
करवा चौथ पर पहनें सोनारिका भदौरिया के जैसे आउटफिट
- फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी
अगर नई-नई शादी हुई है तो आप कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो कांजीवरम साड़ी के साथ ब्लाउज अलग रंग का पहनें। ऐसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाकर गजरा जरूर लगाएं।
5 of 7
करवा चौथ पर पहनें सोनारिका भदौरिया के जैसे आउटफिट
- फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी
अभी मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसे में आप भी इस तरह की शिफॉन की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें। खुले बाल और बोल्ड मेकअप आपके इस लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।