फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinesh Phogat Looks: ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने वालीं विनेश फोगाट के इन लुक्स को देखकर नहीं हटा पाएंगे नजरें

Wed, 07 Aug 2024 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 10:10 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बार फिर से भारत की बेटी विनेश फोगाट ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। 

विज्ञापन
Olympics 2024 Vinesh Phogat Indian Looks vinesh phogat olympics 2024 results live hindi
विनेश फोगाट - फोटो : instagram-Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Looks:  म्हारी छोरियां छोरों से कम है के...... इस बात को साबित कर दिया है भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने। दरअसल, पेरिस ओलंपिक खेलों में विनेश एक ही दिन में कई मैच खेलकर महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। इस जीत के साथ ही विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं।


 

25 अगस्त 1994 को हरियाणा के बलाली गांव में जन्मीं विनेश फोगाट देश का परचम कई बार विदेशों की धरती पर लहरा चुकी हैं। ओलंपिक से पहले उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में तिरंगा लहराया है। ऐसे में अब हर कोई उनसे गोल्ड मेडल लाने की आस लगा रहा है।


अपने खेलों से देश का नाम रोशन करने वाली विनेश का सादगी भरा अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आइए आपको भी उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए। 

Olympics 2024 Vinesh Phogat Indian Looks vinesh phogat olympics 2024 results live hindi
विनेश फोगाट - फोटो : instagram-Vinesh Phogat

पर्पल लहंगा

विनेश पर पर्पल रंग काफी खूबसूरत लगता है। यही वजह है कि उनका ये लहंगा उनपर काफी खिला-खिला दिखाई दे रहा है। इस पर्पल रंग के लहंगे के साथ विनेश ने पीले रंग का नेट का दुपट्टा कैरी किया है, जो लहंगे की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। 

Olympics 2024 Vinesh Phogat Indian Looks vinesh phogat olympics 2024 results live hindi
विनेश फोगाट - फोटो : instagram-Vinesh Phogat

लहंगा विद केप स्टाइल दुपट्टा

अपने सिंपल से लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के लिए विनेश ने इस लुक में अपने दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने कानों में हैवी झुमके पहनकर अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। ब्लू रंग के इस लहंगे में विनेश लग भी काफी प्यारी रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Olympics 2024 Vinesh Phogat Indian Looks vinesh phogat olympics 2024 results live hindi
विनेश फोगाट - फोटो : instagram-Vinesh Phogat

लैवेंडर और पीला लहंगा

अगर आपको हल्के रंग के लहंगे पसंद हैं तो आप विनेश के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए लहंगा तैयार करा सकती हैं। उनका ये लहंगा देखने में कमाल का लग रहा है। पीले रंग से बेस वाले लहंगे पर लैवेंडर रंग से काम किया गया है। इस लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 

विज्ञापन
Olympics 2024 Vinesh Phogat Indian Looks vinesh phogat olympics 2024 results live hindi
विनेश फोगाट - फोटो : instagram-Vinesh Phogat

चूड़ीदार पायजामी और सूट

विनेश पर हरा रंग काफी जचता है। ऐसे में उनका ये हरे रंग का सूट और उसके साथ चूड़ीदार पायजामी उनपर काफी जच रही है। इसके साथ उन्होंने रेड और गोल्डन रंग का दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed