फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड अवतार में नजर आईं 'सोनू के टीटू की स्वीटी', जीता 'मोस्ट स्टाइलिश' का खिताब

Thu, 21 Nov 2019 12:40 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 21 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
nushrat bharucha won most stylish woman award at gq awards 2019 in bold metallic dress
- फोटो : instagram

'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'प्यार का पंचनामा' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को दिल जीतने वाली 34 वर्षीय अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। नुसरत सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि फैशन इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। अक्सर दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंपवॉक करने वाली नुसरत का स्टाइल भी उनकी पहचान है। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एयरपोर्ट लुक में नुसरत का उम्दा स्टाइल और फैशनसेंस झलकता है। हाल ही में जीक्यू अवॉर्ड के मौके पर मोस्ट स्टाइलिश वूमन का खिताब जीतने वाली नुसरत का बोल्ड लुक देखते बनता है। 

nushrat bharucha won most stylish woman award at gq awards 2019 in bold metallic dress
- फोटो : instagram
जीक्यू अवॉर्ड के दौरान नुसरत बेहद स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज में पहुंचीं। नुसरत ने फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना द्वारा डिजाइन की गई ब्रॉन्ज कलर की शॉर्ट मेटैलिक ड्रेस पहनी है। ड्रेस का बैकलेस और कटआउट डिजाइन काफी अलग है और बोल्ड लुक दे रहा है।
nushrat bharucha won most stylish woman award at gq awards 2019 in bold metallic dress
- फोटो : instagram
नुसरत इस बोल्ड ड्रेस में अपने कर्व्स और टैटू को फ्लॉन्ट करते नजर आईं। नुसरत के लुक को चांदनी जटाकिया ने स्टाइल किया है। लुक को एक्सेसरीज के साथ ज्यादा ओवरडू न करते हुए सिंपल और आकर्षक रखा है। ड्रेस के साथ काले रंग में स्लीक स्ट्रैपी हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nushrat bharucha won most stylish woman award at gq awards 2019 in bold metallic dress
- फोटो : social media
मेकअप की बात करें तो dewy लुक के साथ आंखों पर शिमर शैडो का इस्तेमाल किया है। अपने हेयरडू के लिए नुसरत ने गीले-बालों वाला लुक कैरी किया, जिससे उनके लुक में ज्यादा आकर्षण आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed