फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेज चिकनकारी साड़ी में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं नोरा फतेही, तस्वीरें हुईं वायरल

Sat, 07 Aug 2021 11:10 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi is looking very beautiful in Traditional beige chikankari saree see pics
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। अपने इसी बोल्ड अंदाज के चलते उनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। हाल ही में नोरा एनिमल प्रिंट के आउटफिट में नजर आई थीं, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुईं। वहीं अब नोरा फतेही ने बेज चिकनकारी साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वे काफी गॉर्जियस और खूबसूरत दिख रही हैं। कई लोग नोरा की इस खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। डांसिंग क्वीन के नाम से फेमश नोरा फतेही अब बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का छाप छोड़ रही हैं। नोरा की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 30.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में आइए देखते हैं नोरा फतेही के इस ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरों को -

Nora Fatehi is looking very beautiful in Traditional beige chikankari saree see pics
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

अमूमन नोरा फतेही वेस्टर्न ड्रेसेज में ही नजर आती हैं। वहीं उनका ये नया इंडियन ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नोरा ने बेज चिकनकारी साड़ी को कैरी कर रखा है। इस चिकनकारी साड़ी को हाथ से कढ़ाई किया गया है। इस साड़ी में नोरा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

देखिए तस्वीरें

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

Nora Fatehi is looking very beautiful in Traditional beige chikankari saree see pics
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

इसके अलावा साड़ी के बॉर्डर को लाल रंग दिया गया है, जो उसे एक परफेक्ट लुक दे रहा है। नोरा ने इस साड़ी के साथ मरून कलर के ब्लाउज को पहना हुआ है। वहीं अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने गोल्डन कलर का ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस भी कैरी कर रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi is looking very beautiful in Traditional beige chikankari saree see pics
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

इस नेकलेस में व्हाइट और ग्रीन स्टोन का एक फ्लोरल पैटर्न भी दिया गया है। नोरा ने इन सब के साथ मैचिंग कलर का झुमका, सिल्वर हैंड कफ्स, लाल रंग की बिंदी और हाथों में अंगूठी को पहना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा ने जिस ज्वेलरी को पहना है उसे अपला-सुमित और अनमोल ने डिजाइन किया है। 

विज्ञापन
Nora Fatehi is looking very beautiful in Traditional beige chikankari saree see pics
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

नोरा ने इस दौरान रेड लिपस्टिक को लगा रखा है। उनकी इस बेज चिकनकारी साड़ी को भारत के फैशन डिजाइनर अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कमेंट बॉक्स में कई प्यार भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed