फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन टिप्स: मानसून में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए अपनाएं ये पॉकेट फ्रेंडली आइडियाज

Fri, 06 Aug 2021 05:29 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips for looking stylish and cool follow these fashion ideas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अक्सर लोग स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए कई तरह के फैशन टिप्स को फॉलो करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें फैशन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता। इस कारण वे ज्यादातर अच्छी और स्टाइलिश ड्रेस को कैरी करने में संकोच करते हैं। सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए आपको फैशन से जुड़ी जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पॉकेट फ्रेंडली फैशन टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी मानसून के इस सीजन में बोल्ड और सुंदर दिख सकती हैं। आइए जानते हैं -    

स्ट्रिप ड्रेस

अगर आप भी अपने फैशन सेंस में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो आप स्ट्रिप ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। ये ड्रेस ऑफिस लुक के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आजकल स्ट्रिप ड्रेस को डेनिम शॉर्ट के साथ भी कैरी किया जाता है। ये फैशन ट्रेंड लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।

Fashion Tips for looking stylish and cool follow these fashion ideas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram/imouniroy

सेक्विन साड़ी 

इन दिनों सेक्विन साड़ी फैशन के ट्रेंड में है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इसको कैरी कर रही हैं। अगर आप भी अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ कुछ नया करने की सोच रही हैं, तो आप सेक्विन साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बेहद ही खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आएंगी।

Fashion Tips for looking stylish and cool follow these fashion ideas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

टाइअप टाउजर

इन दिनों टाइअप टाउजर काफी ट्रेंड में है। इसे कई लोग कैरी कर रहे हैं। इस कड़ी में आप भी कलरफुल या किसी भी रंग के टाइअप टाउजर को पहन सकती हैं। इसे आप अपने ऑफिस में कैजुअली भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी कूल नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips for looking stylish and cool follow these fashion ideas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्लीटेड स्कर्ट

अच्छा और सुंदर दिखने के लिए आप प्लीटेड स्कर्ट को पहन सकती हैं। ये आरामदायक होने के साथ क्लासी भी दिखता है। आप शर्ट के साथ इसकौ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसको टीशर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips for looking stylish and cool follow these fashion ideas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रफल 

इन दिनों रफल लुक काफी ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां रफल साड़ी, रफल टॉप और रफल ब्लाउज में दिख रही हैं। ऐसे में आप भी इसे अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed