Nitanshi Goel Birthday: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर जमकर धमाल मचाया है। खासतौर पर इस फिल्म के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
वैसे तो फिल्म के सभी किरदारों ने सराहनीय काम किया है लेकिन लोगों का दिल जीतने में फूल कामयाब रहीं। फिल्म में फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है। गांव की एक सीधी-साधी सी लड़की, जो अपने पति का इंतजार करती है। वो जिस तरह से अपने पति पर भरोसा दिखाती है वो सराहनीय है।
नितांशी की एक्टिंग देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। आज वो अपना 17वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली नितांशी के लुक्स भी काफी अच्छे होते हैं। वो एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कमाल की लगती हैं। आइए आपको भी लापता लेडीज की फूल का अलग अंदाज दिखाते हैं।
2 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
लहंगा
इस ब्लश पिंक रंग के लहंगे में नितांशी कमाल की लग रहीं हैं। आप अगर लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो नितांशी के लुक पर एक नजर डाल सकती हैं। इसके लहंगा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला करके कर्ल किया हुआ है।
3 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
साड़ी
नितांशी साड़ी काफी कम पहनती हैं, लेकिन वो जब भी साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लोग उनपर काफी प्यार लुटाते हैं। नितांशी का साड़ी लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। इस सिल्क की साड़ी में नितांशी काफी प्यारी लग रहीं हैं।
4 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
सूट
इस लाल रंग के सूट में नितांशी बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके एथनिक लुक्स काफी सिंपल लेकर बेहद ही खूबसूरत होते हैं। हमेशा की तरह नितांशी ने अपने इस लुक को बेहद सादगी के साथ पूरा किया है। अगर आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
5 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
क्रॉप टॉप- स्कर्ट
लहंगे के साथ-साथ नितांशी पर क्रॉप टॉप- स्कर्ट भी काफी जचता है। इस लैवेंडर कलर की स्कर्ट और ब्लू रंग की टॉप में वो काफी क्यूट दिख रहीं हैं। अगर आप चाहें तो नितांशी के इस लुक से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं।