फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita Ambani: बेटे की शादी में नीता अंबानी के हर लुक में दिखी भारतीय विरासत की झलक

Sun, 14 Jul 2024 10:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 14 Jul 2024 10:42 AM IST
सार

अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने जो भी लुक कैरी किया, उसमें भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई दे रही थी। 

विज्ञापन
Nita Ambani looks represent Indian handicraft heritage in Anant Radhika wedding
नीता अंबानी - फोटो : instagram

Nita Ambani: बीते 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में वैसे तो देश दुनिया के लोग आए थे, लेकिन लोगों की नजरें अंबानी परिवार की बहुओं और बेटियों का शाही अंदाज देख रहीं थी। दरअसल, इस शादी में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया।



खासतौर पर बात करें नीता अंबानी की तो वो अपने बेटे की शादी में बेहद ही शाही लुक में नजर आईं। शादी की हर रस्म में वो किसी रानी से कम नहीं लग रहीं थीं। अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने जो भी लुक कैरी किया, उसमें भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई दे रही थी। आइए आपको भी नीता अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। 

Nita Ambani looks represent Indian handicraft heritage in Anant Radhika wedding
नीता अंबानी - फोटो : instagram

रंगकट घाघरा

सबसे पहले बात करें नीता अंबानी के उस घाघरा लुक की, जो उन्होंने अपने बेटे की बारात के वक्त कैरी किया था। बेटे की शादी के वक्त नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनजर अबू जानी संदीप घोसला का कस्टम रंगकट घाघरा पहना। पीच रंग के इस घाघरे में पिंक और पिस्ता ग्रीन रंग का काम किया गया है।

इस घाघरे के साथ उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उसपर नक्काशी, सोने और चांदी के धागों का जरदोजी का काम किया गया है। इस घाघरे को तैयार होने में 40 दिन का समय लगा था। इस लहंगे को बनाने में बनारस के कारीगरों का हाथ है। नीता अंबानी का ये घाघरा भारतीय कारीगरों की मेहनत और भारतीय सभ्यता की निशानी है। 

Nita Ambani looks represent Indian handicraft heritage in Anant Radhika wedding
नीता अंबानी - फोटो : instagram

आइवरी लहंगा

गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी ने ये लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे पर विंटेज स्टाइल में जरदोजी का काम किया गया था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

इस खूबसूरत आइवरी लहंगे के साथ नीता अंबानी ने बनारसी टिशू दुपट्टा ड्रेप किया था, जिसमें हाथों से जटिल जरी कढ़ाई गई है। हाथों के बारीक काम की वजह से इस लहंगा का लुक और निखर के सामने आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nita Ambani looks represent Indian handicraft heritage in Anant Radhika wedding
नीता अंबानी - फोटो : instagram

28 चौक जाल रंगकट साड़ी

हाल में एक कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी 28 चौक जाल रंगकट साड़ी पहनी थी। उनकी ये साड़ी बेहद खास है और इसे तैयार होने में छह महीने का टाइम लगा है। इस बनारसी साड़ी को देश के कुछ सेलेक्टेड कारीगर ही तैयार कर पाते हैं।

वही कारीगर इस खास साड़ी को बनाने का तरीका अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताते जा रहे हैं। उनकी इस खास साड़ी पर गोल्डन और गुलाबी बॉर्डर बना है, जो उसके लुक में चार चांद लगा रहा है। ये साड़ी बनारस की कला को दर्शा रही थी। 

विज्ञापन
Nita Ambani looks represent Indian handicraft heritage in Anant Radhika wedding
नीता अंबानी - फोटो : instagram

हैदराबादी सूट

अनंत अंबानी की शादी की प्री वेडिंग रस्मों में से एक रस्म में नीता अंबानी खूबसूरत सा गोल्डन सूट पहने दिखाई दीं। उनके इस सूट को पारंपरिक हैदराबादी स्टाइल में कैरी किया गया था।

इस सूट के साथ उन्होंने डबल ड्रेप हैदराबादी खड़ा दुपट्टा पेयर किया था, जिसका इतिहास काफी समृद्ध और पुराना है। इसके साथ ही इस दुपट्टे पर जो कढ़ाई की गई है वो सदियों पुराने हस्तशिल्प का खास नमूना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed